फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   जीरकपुर-पटियाला सड़क हादसे में कार चालक की टांग में आया फ्रैक्चर

जीरकपुर-पटियाला सड़क हादसे में कार चालक की टांग में आया फ्रैक्चर

Wed, 15 Nov 2017 02:06 AM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 02:06 AM IST
विज्ञापन
जीरकपुर-पटियाला सड़क हादसे में कार चालक की टांग में आया फ्रैक्चर
अंबाला के ध्यानार्थ
विज्ञापन


हादसे में कार चालक की टांग में आया फ्रैक्चर
गांव छत के पास एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट पर अज्ञात वाहन ने कार में मारी टक्कर
अमर उजाला ब्यूरो।
जीरकपुर।
जीरकपुर-पटियाला रोड एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास हुए हादसे में कार चालक जख्मी हो गया। गंभीर हालत में उसे पंचकूला के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने पुलिस को उसके बयान दर्ज करने से मना कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, अंबाला निवासी प्रदीप सोमवार देर रात करीब 11 बजे कार से पटियाला की ओर जा रहे थे। इस दौरान, प्रदीप की कार जब गांव छत एयरपोर्ट लाइट प्वाइंट के पास पहुंची तो उसे किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे प्रदीप गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद आसपास के लोग मदद के लिए आए और जख्मी हालत में प्रदीप को पंचकूला के एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया। वहीं, मामले की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लेने के बाद प्रदीप का बयान दर्ज करने अस्पताल पहुंची, लेकिन प्रदीप की हालत को देखते हुए डाक्टरों ने पुलिस को उसके बयान दर्ज करने से इंकार कर दिया। पुलिस के अनुसार, सड़क हादसे में प्रदीप की टांग में फ्रैक्चर आया है। जांच अधिकारी एएसआई गुरमेल सिंह ने बताया कि प्रदीप के बयान दर्ज होने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed