फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   28 year old youth commits suicide by swallowing poisonous medicine

28 वर्षीय युवक ने जहरीली दवा निगल कर की खुदकुशी

Tue, 21 Dec 2021 01:48 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
28 year old youth commits suicide by swallowing poisonous medicine
जीरकपुर। शहर की वीआईपी रोड पर स्थित कंट्री होम्ज सोसायटी में एक 28 वर्षीय युवक ने कोई जहरीली दवा निगलकर खुदकुशी कर ली। मृतक युवक की पहचान पारस खत्री मूलरूप से निवासी नरेला, दिल्ली के रूप में हुई है। वह विवाहित था और वह एक बच्ची का पिता भी था।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक वह यहां कंट्री होम्ज सोसायटी में हिसार निवासी एक लड़की के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रह रहा था। मृतक के पिता ने उक्त लड़की पर उनके बेटे को कथित रूप से जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। लेकिन फिलहाल पुलिस ने धारा-174 के तहत कार्रवाई करके पोस्टमार्टम करवाने के बाद युवक का शव परिजनों को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि जब उसके साथ लिवइन रिलेशनशिप में रह रही लड़की को युवक द्वारा जहर निगलने का पता चला तो उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। लेकिन यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, मृतक पारस के पिता सुरिंद्र ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा विवाहित है और ेपत्नी के साथ मतभेद रहने के कारण वह पत्नी से अलग रह रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि पारस के साथ रह रही लड़की ने उनके बेटे को कोई जहरीली दवा दी है। जिससे पारस की मौत हो गई।
विज्ञापन

इस मामले के पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस ने धारा-174 के तहत कार्रवाई कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में मौत का कारण सामने आएगा। इसके बाद ही अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed