{"_id":"604fbde88ebc3e592578f330","slug":"28-year-old-married-woman-dies-under-suspicious-circumstances-in-village-dayalpura-mohali-news-pkl4072649173","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव दयालपुरा में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव दयालपुरा में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
मृतक रूबी की फाइल फोटो।
- फोटो : MOHALI
जीरकपुर। गांव दयालपुरा में 28 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मृतका की पहचान 28 वर्षीय रविंदर कौर उर्फ रूबी के रूप में हुई है। हालांकि मृतका के ससुराल परिवार का कहना है कि युवती की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। लेकिन हरियाणा से पहुंचे मृतका के मायके परिवार ने ससुराल परिवार पर रूबी की हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया है।
जीरकपुर थाना पुलिस ने मृतका के पिता जसविंदर सिंह निवासी गांव कड़ासन, थाना नारायणगढ़ अंबाला (हरियाणा) के बयान पर मृतका के ससुराल परिवार के खिलाफ आईपीसी की धारा-304बी के तहत मामला दर्ज किया है। जसविंदर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी रविंदर कौर उर्फ रूबी की शादी गांव दयालपुरा निवासी तलविंदर सिंह के साथ वर्ष 2012 में हुई थी। उसके दो लड़के हैं, जिनमें बड़ा बेटा 7 साल का और छोटा 5 साल का है। बेटी की शादी में उन्होंने अपनी हैसियत से बढ़कर दहेज दिया था। लेकिन शादी के कुछ समय बाद ससुराल परिवार वाले और दहेज मांगने लगे। उन्होंने बताया कि लड़की यह सोचती रही कि कुछ समय बाद सब ठीक हो जाएगा, इसलिए वह सब सहती रही।
दहेज की मांग पूरी न करने पर उसका पति उसके साथ रोजाना मारपीट करने लगा। सोमवार को सुबह 5 बजे उनके दामाद ने फोन करके बताया कि उनकी लड़की को दिल का दौरा पड़ा है, और उसको इलाज के लिए अस्पताल ले जाया रहा है। थोड़ी देर बाद फोन आया कि रूबी की मौत हो गई है। मृतका के मायके परिवार ने बेटी के ससुराल परिवार पर आरोप लगाया है कि दहेज की मांग पूरी न करने पर साजिश के तहत उनकी बेटी की हत्या कर दी गई है।
विज्ञापन
जीरकपुर थाने के एसएचओ ने बताया कि मृतका के पिता जसविंदर सिंह की शिकायत पर उनकी बेटी की हत्या के आरोप में उसके ससुराल परिवार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मृतका का शव डेराबस्सी के सरकारी अस्पताल में रखवा दिया है।