{"_id":"645aaad7fd1fd6c94b0865e7","slug":"27-year-old-youth-killed-by-falling-into-a-burning-furnace-mohali-news-c-16-1-pkl1016-137270-2023-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: दहकती भट्ठी में गिराकर 27 वर्षीय युवक की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: दहकती भट्ठी में गिराकर 27 वर्षीय युवक की हत्या
Wed, 10 May 2023 01:49 AM IST
चंडीगढ़ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
संवाद न्यूज एजेंसी, मोहाली
Updated Wed, 10 May 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
दहकती भट्ठी में गिराकर 27 वर्षीय युवक की हत्या
ईंट भट्ठे पर आपसी तकरार के बाद दो मजदूरों ने दिया था धक्का, दोनों काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
लालड़ू। गांव मलकपुर स्थित एक ईंट के भट्ठे पर दो मजदूरों में आपसी तकरार के बाद हुए झगड़े में एक युवक को दहकती भट्ठी में गिराकर हत्या करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस अनसुलझे केस को मात्र 10 घंटे में सुलझाने का दावा किया है। मृतक की पहचान 27 वर्षीय अमित कुमार के तौर पर बताई है। थाना प्रभारी अजितेश कौशल ने बताया कि गांव मलिकपुर में पंजाब ईंट भट्ठे के मालिक विभु बंसल निवासी पंचकूला ने अपने भट्टे पर कार्यकर्ता अमित कुमार नामक युवक की 8 मई से गायब होने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। पुलिस तुरंत जांच में जुट गई थी। पुलिस ने बताया कि भट्ठे पर राजेश कुमार और दीपक कुमार निवासी बेगूसराय, बिहार दोनों भट्ठे पर मजदूरी करते हैं। इनकी मृतक अमित कुमार के साथ किसी बात पर आपसी तकरार हो गई थी और झगड़ा इतना बढ़ गया था कि उन्होंने उसे दहकती भट्ठी के अंदर गिरा दिया। पुलिस ने जब दोनों आरोपियों से सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस ने मृतक के कंकाल के अवशेष मौके से बरामद कर लिए हैं और दोनों आरोपियों को काबू कर केस दर्ज कर लिया है।