फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   27 lakh rupees cheated from three youths by showing dreams of sending them abroad on spousal visa

स्पाउस वीजा पर विदेश भेजने के सपने दिखाकर तीन युवकों से ठगे 27 लाख रुपये

Sat, 19 Jun 2021 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
27 lakh rupees cheated from three youths by showing dreams of sending them abroad on spousal visa
मोहाली। युवकों का लड़की से विवाह करवाकर स्पाउस वीजा के नाम पर विदेश भेजने के सपने दिखाकर तीन युवकों से 27 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। युवकों से यह ठगी पूरे फिल्मी स्टाइल में की गई है। जिसमें कागजात पूरे करने के लिए लड़कियोें के साथ शादी का फोटो सेशन भी करवाया गया।
विज्ञापन

पीड़ित तीनों युवकों की शिकायत पर फेज-11 थाने की पुलिस ने इमिग्रेशन कंपनी चाइल्ड अब्रोड के प्रबंधकों में आरोपी शीतल सिंह उसकी पत्नी नवजोत कौर, नेहा और जसप्रीत कौर के खिलाफ धारा 406, 420 और 120बी के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

इस मामले में फगवाड़ा निवासी युवक अमनदीप सिंह ने बताया कि उसका शीतल सिंह से फोन पर संपर्क हुआ था। इसके बाद वह कंपनी में स्टाफ से मिला। उन्होंने विदेश भेजने के लिए प्रोसेस शुरू करने के दस हजार रुपये लेकर रसीद दी। इसके बाद उन्हें स्पाउस वीजा पर विदेश भेजने की बात कर उन्होंने 60 हजार रुपये लिए। इसके बाद उसे जसप्रीत कौर नाम की लड़की से मिलवाकर उसका ऑफर लैटर दिखाया गया। इसके बाद सिर्फ कागजात पूरे करने के लिए उसके साथ झूठी शादी करवाकर और शादी के फोटो खिंचवाकर स्पाउस वीजा दिलवाने के लिए कहा गया। इसके उन्होंने लड़की की यूनिवर्सिटी की फीस जमा करवाने के लिए कहा और 7 लाख 65 हजार ले लिए। फिर 75 हजार रुपये और लेकर आरोपियों ने फोन उठाना ही बंद कर दिया और अब न पैसे लौटाए ओर न ही विदेश भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह दूसरे मामले में ऐसी ही कहानी रचकर जसविंदर सिंह को स्वाउस वीजा पर आस्ट्रेलिया भेजने के नाम ठगा गया। उसे कहा गया कि एक गरीब घर की लड़की है और उसने आईलेटस पास किया हुआ है। उसके साथ शादी करवाकर स्पाउस वीजा पर उसे आस्ट्रेलिया भेज दिया जाएगा। कंपनी के उक्त आरोपियों ने उसे पवनदीप कौर नाम की लड़की से मिलाया। उसे लड़की का आस्ट्रेलिया का वीजा और ऑफर लैटर दिखाकर उससे 9 लाख 10 हजार रुपये जमा करवा लिए थे। लेकिन बाद में उसे न तो विदेश भेजा गया और न ही पैसे लौटाए।
इसी तरह तीसरे मामले में युवक जश्नदीप सिंह को भी आरोपियों ने शिकार बनाया। उसे पहले नेहा नाम की लड़की मिली। उसने जश्नदीप को आरोपी शीतल सिंह और उसकी नवजोत कौर से मिलाया। फिर उन्होंने जश्नदीप सिंह को पवनदीप कौर नाम की लड़की से मिलवाया और कहा कि इसी के साथ स्पाउस वीजा पर उसे विदेश भेजा जाएगा। इसके बाद दोनों की शादी वाली फोटो तक खींची गई। उससे 8 लाख 85 हजार रुपये ले लिए गए। इसके बाद आरोपियों ने अपना फोन तक बंद कर लिया।

बता दें कि वीजा के कई प्रकार है। पंजाब में कुछ साल से स्पाउस वीजा ज्यादा प्रचलित हो रहा है। यह एक तरह से डिपेंडेंट वीजा होता है। इस वीजा का इस्तेमाल फैमिली के लिए किया जाता है। भारत में ऐसे लोगों की बड़ी संख्या है, जो खाड़ी देशों में काम कर रहे हैं। वे वहां अच्छी तरह से सेट हो चुके हैं और अब अपनी बीवी और बच्चे को भी साथ ले जाना चाहते हैं तो उन्हें स्पाउस वीजा पर ले जाते हैं। पंजाब में इस के वीजा का काफी जगह गलत इस्तेमाल कर लोगों को ठगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed