फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   267 new corona infected found, 2 died

मोहाली में 267 नए कोरोना संक्रमित मिले, 2 की मौत

Tue, 01 Feb 2022 02:15 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
267 new corona infected found, 2 died
मोहाली। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण का शिकार होने वाले लोगों की संख्या में भारी गिरावट आई और जबकि संक्रमण को मात देकर ठीक होने वाली संख्या में इजाफा देखने को मिला। डीसी डॉ. ईशा कालिया ने बताया कि पाबंदियों का नतीजा है कि सोमवार को केवल 267 लोग ही कोरोना संक्रमण की चपेट में आए जबकि 1093 लोग संक्रमण को मात देकर घर लौटे। वहीं, 2 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

जिले में अभी तक 93133 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर बीमार हो चुके हैं। इनमें से 87629 लोग संक्रमण को मात देकर ठीक हो चुके हैं। जबकि 1124 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं। सक्रिय मरीज की संख्या घटकर 4380 हो गई है। सोमवार को आए संक्रमितों में मोहाली से 90, ढकोली से 71, खरड़ से 51, डेराबस्सी से 16, घड़ूआं से 14, कुराली से 13, बूथगढ़ से 10 और बनूड़ से 2 केस शामिल हैं, जिनका इलाज डॉक्टरों की देखरेख में शुरू कर दिया गया है। डीसी ने कहा कि अगर लोग गाइडलाइंस का ऐसे ही पालन करते रहे तो पहली और दूसरी लहर की तरह तीसरी लहर को जिले में खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed