फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   250 boxes of liquor recovered in Ghaduan, two arrested

Mohali News: घडूआं में शराब की 250 पेटियां बरामद, दो गिरफ्तार

Thu, 09 Jan 2025 02:34 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 02:34 AM IST
विज्ञापन
250 boxes of liquor recovered in Ghaduan, two arrested
मोहाली। जिले के आबकारी विभाग ने मंगलवार की रात चंडीगढ़ में बिकने वाली शराब की 250 पेटियां बरामद कर दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई शराब में 224 पेटी व्हिस्की की और 26 रम की हैं। यह शराब डीएसपी खरड़ (मोहाली) करण सिंह संधू के साथ लुधियाना-चंडीगढ़ रोड पर गांव घड़ूआं के पास फ्लाईओवर के पास एक नाके के दौरान बरामद की गई। इस मामले में दो नशा तस्करों अमनदीप सिंह और जोगिंदर सिंह उर्फ राजू, निवासी बाघापुराना को मौके पर गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त (आबकारी), मोहाली अशोक चल्होत्रा ने बताया कि चंडीगढ़ से शराब तस्करी हो रही है। इसे रोकने के लिए कुछ दिनों से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके मद्देनजर नरेश दुबे, अतिरिक्त आयुक्त (आबकारी), पंजाब की निगरानी में आबकारी अधिकारी सरुपिंदर सिंह के नेतृत्व में टीम ने आबकारी निरीक्षक विकास भटेजा के साथ गुप्त सूचना पर कार्रवाई की है। इस मामले में पुलिस स्टेशन खरड़ सदर में बुधवार को केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

सहायक आबकारी आयुक्त अशोक चल्होत्रा ने बताया कि आबकारी विभाग, मोहाली शराब की तस्करी के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रहा है। शराब तस्करी के खिलाफ आबकारी विभाग, मोहाली का यह अभियान भविष्य में मोहाली पुलिस के सहयोग से और तेज किया जाएगा। साथ ही शराब तस्करी में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed