फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   25 crore will rejuvenate the infrastructure of Zirakpur

25 करोड़ से होगा जीरकपुर के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प

Fri, 26 Mar 2021 02:23 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Fri, 26 Mar 2021 02:23 AM IST
विज्ञापन
25 crore will rejuvenate the infrastructure of Zirakpur
जीरकपुर। शहर के अंदर रहने वाले लोगों को बुनियादी सुविधाओं को लेकर हो रही मुश्किलों से जल्द निजात मिलने वाली हैं। स्थानीय नगर परिषद की ओर से लंबे समय से रुके विकास कार्यों को गति देने के लिए करीब 25 करोड़ रुपये के प्रस्ताव पारित किए हैं। इनके टेंडर के अलॉट होते ही जल्द निर्माण कार्यों को शुरू कर दिया जाएगा। यह जानकारी स्थानीय नगर परिषद के एमई मुकेश कुमार राय ने दी।
विज्ञापन

गौरतलब है कि अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर स्थित जीरकपुर शहर के अंदर 3 लाख से अधिक आबादी रहती हैं। लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों को लेकर इधर-उधर जाना पड़ता है। दूसरी ओर एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने के लिए लोगों को अच्छी सड़कों की जरूरत पड़ती है, लेकिन लंबे समय से अधिकारियों की अनदेखी के चलते सड़कें खस्ताहाल होकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी हैं। आलम यह है कि लोहगढ़ क्षेत्र के अंदर बने गड्ढों में पानी ऊपर तक भरा हुआ है। इसमें गिरने से बचने के लिए लोग इधर-उधर से होकर निकलते हैं। नगर परिषद द्वारा 25 करोड़ रुपये के टेंडरों में आधे से ज्यादा का बजट सड़कों के नेटवर्क को बेहतर करने के लिए रखा गया है।
विज्ञापन

सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या होगी दूर
पीरमुछल्ला, पभात, बलटाना, जीरकपुर और लोहगढ़, बिशनपुरा में लंबे समय से सीवरेज लाइन ओवरफ्लो को लेकर स्थानीय लोग परेशानियों का सामना कर रहे हैं। आलम यह है कि सीवरेज लाइन की लंबे समय से सफाई नहीं की गई। इस कारण पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों पर खड़ा रहता है। इससे आवाजाही करने वाले लोगों को मुश्किलें हो रही है। वहीं, सीवरेज ओवरफ्लो की समस्या को लेकर विभाग द्वारा कई जगह नई पाइपलाइन बिछाने का फैसला लिया है। इसके लिए बाकायदा सीवरेज विभाग पटियाला को राशि जारी की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के पार्क होंगे चकाचक
नगर परिषद की ओर से लंबे समय से सरकारी पार्कों की देखरेख की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इस कारण पार्कों के अंदर जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे हैं। इन गंदगी के ढेरों को देखकर लोगों ने पार्क आना कम कर दिया है। आलम यह है कि बिशनपुरा की प्रीत कालोनी स्थित खेल स्टेडियम का पैदल ट्रैक, बेंच और कूड़ेदान के डिब्बे टूट चुके हैं। परिषद की ओर से पार्कों की मरम्मत का काम करवाया जाएगा।

कोट्स...
करीब 25 करोड़ रुपये के प्रस्तावों को निकाय विभाग से मंजूरी मिली हैं। टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अप्रैल के पहले हफ्ते टेंडर खोले जाएंगे। इसके बाद अगले 3 महीनों के अंदर शहर के बुनियादी ढांचे को मजबूत किया जाएगा।
-मुकेश कुमार राय, एमई, जीरकपुर नगर परिषद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed