फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   24 e-rickshaw vehicles run to collect garbage from door to door in Zirakpur

Mohali News: जीरकपुर में घर-घर से कूड़ा उठाने के लिए चलाए 24 ई-रिक्शा वाहन

Mon, 02 Oct 2023 01:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Oct 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
24 e-rickshaw vehicles run to collect garbage from door to door in Zirakpur
जीरकपुर। महात्मा गांधी की जयंती पर एक अक्तूबर से स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत शहर से गीला और सूखा कड़ा उठाने के लिए विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने 24 ई-रिक्शा वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। महात्मा गांधी जयंती पर ''एक तारीख, एक घंटा, एक साथ'' अभियान शुरू किया गया। इस अभियान के दौरान एक घंटे की सफाई गतिविधियां आयोजित की गई जिसमें स्थानीय लोगों और समाजसेवी संस्थाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस मौके पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने शहर के सफाई कर्मचारियों को सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

इस मौके पर रंधावा ने कहा कि गांधी जी उन महान लोगों में से एक थे, जिनकी विचारधारा से समाज आज भी मार्गदर्शन ले रहा है। उनके जन्मदिवस को दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय अहिंसा दिवस के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सभी को अहिंसा के रास्ते पर चलना चाहिए और महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलना चाहिए। महात्मा गांधी ने अहिंसा के मार्ग पर चलकर लंबे संघर्ष से भारत को आजाद कराया। उन्होंने लोगों से गांधीजी के विचारों को अपनाने और उनके बताए रास्ते पर चलने की अपील की। इस मौके पर रंधावा ने लोगों से अपील की कि वे शहर को साफ-सुथरा रखने में नगर परिषद का साथ दें। नगर परिषद जीरकपुर के इस अभियान का मुख्य उद्देश्य आम जनता व युवा पीढ़ी को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना और शहर को कूड़ा-कचरा मुक्त स्वच्छ बनाने में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करना है। नगर परिषद द्वारा आयोजित कार्यक्रम में आम लोग, जन प्रतिनिधि, सामाजिक, धार्मिक एवं शैक्षणिक संस्थाएं, रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन, मार्केट एसोसिएशन, यूथ क्लब, गैर सरकारी अस्पताल, होटल एवं ढाबा मालिक शामिल हुए। इस मौके पर विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने शहरवासियों से अपील की कि वे अपने आसपास साफ-सफाई रखकर स्वच्छांजलि दे राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि अर्पित करें। विधायक ने लोगों से प्लास्टिक के लिफाफे और अन्य थर्माकोल का उपयोग न करने और कचरा न जलाने की भी अपील की क्योंकि ये स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए खतरनाक हैं। इस मौके पर आम आदमी पार्टी से जुड़े पार्षद, आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन






बॉक्स

जीरकपुर में भी जाली एनओसी की हो सकती है जांच

डेराबस्सी तहसील में पिछले कुछ दिनों से चल रही फर्जी एनओसी के खेल को उजागर करने के लिए विधायक रंधावा ने बताया कि जांच की जा रही है और रिपोर्ट आने पर किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। जाली एनओसी का खेल कौन चला रहा है और इसका सरगना कौन है, रिपोर्ट आने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। भले वह प्राइवेट कर्मचारी हो या सरकारी, किसी को बख्शा नहीं जाएगा। रंधावा ने कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी। डेराबस्सी की तर्ज पर जीरकपुर में भी एनओसी के जांच करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed