{"_id":"5c7adf0bbdec22738563fa25","slug":"21551556363-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छज्जूमाजरा सड़क की हालत खराब, लोग परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छज्जूमाजरा सड़क की हालत खराब, लोग परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निज्जर-छज्जूमाजरा सड़क की हालत सुधारने की मांग
स्वराज एनक्लेव के पूर्व प्रधान के नेतृत्व में लोगों ने नगर काउंसिल की प्रधान को सौंपा मांगपत्र
लोग बोले- सड़क से अवैध कब्जों को हटाकर चौड़ा किया जाए
अमर उजाला ब्यूरो
खरड़। निज्जर-छज्जूमाजरा सड़क की हालत को सुधारकर यहां हुए अवैध कब्जों को हटाने और सड़क को चौड़ा करने के लिए स्वराज एनक्लेव के पूर्व प्रधान सरदेव सिंह के नेतृत्व में लोगों ने शनिवार को नगर परिषद प्रधान को मांगपत्र दिया।
पूर्व प्रधान साहदड़ा व मैरी गोल्ड के प्रधान पृथ्वी राज ने बताया कि यह सड़क लगभग दो-तीन साल पहले बनी थी, परंतु अब कई जगहों से टूट चुकी है और इसमें गहरे गड्ढे पड़ गए हैं। सड़क टूटी होने के कारण पत्थर निकलकर वाहनों से टकराते हैं। बारिश के दिनों में हालात और भी खराब हो जाते हैं। सड़क के आसपास कई जगहों पर दुकानदारों, मकान मालिकों तथा रेहड़ी-फड़ी वालों ने अवैध कब्जे कर लिए हैं जिस कारण यहां जाम लगता है और यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है। सड़क के आसपास कई नई कालोनियां तथा फ्लैट बन चुके हैं और कई निर्माणाधीन हैं। उन्होंने बताया कि यह सड़क आगे जाकर मेन रोड से मिलती है जिस कारण यहां यातायात बहुत अधिक रहता है। उन्होंने परिषद प्रधान से मांग की कि जमीन अधिग्रहण करके लोगों को बनता मुआवजा देकर इस सड़क को चौड़ा किया जाए। इस अवसर पर डॉ. हरदयाल सिंह, बाल कृष्ण सोबती, गुरपिंदर सिंह, दविंदर सिंह, कपिल आदि उपस्थित थे।
फोटो कैप्शन- प्रधान अंजू चंद्र को मांगपत्र देते निज्जर-छज्जूमाजरा रोड के निवासी।