{"_id":"5c7451cfbdec2273824483b4","slug":"21551126991-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस-------------","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस-------------
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैर कानूनी काम करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : गुरचरण सिंह
थाना लालड़ू में नए इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह ने संभाला कार्यभार
लालड़ू। थाना लालड़ू में नए इंस्पेक्टर गुरचरण सिंह ने कार्यभार संभाल लिया है। इससे पहले वे पटियाला व राजपुरा में थाना प्रभारी रह चुके हैं। पत्रकारों के साथ पहली बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि इलाके में अमन व कानून कायम करने व थाने में आने वाले हर इंसान को इंसाफ दिलवाना उनका पहला काम है। उन्होंने कहा कि इलाके में समाज विरोधी तत्वों को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून तोड़ने वाले को सख्त सजा दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इलाके में अवैध माइनिंग व नशे की गैरकानूनी बिक्री सहित किसी भी गैरकानूनी काम को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशीले पदार्थ बेचने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए थाना प्रभारी ने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ एक मुहिम चलाई जाएगी और किसी को भी नशे बेचने की इजाजत नहीं दी जाएगी, साथ ही जनता के सहयोग को बढ़ाया जाएगा। उन्होंने मीडिया से सहयोग की मांग करते हुए कहा कि पुलिस व मीडिया दोनों ही समाज के लिए काम करते हैं, इसलिए इन दोनों में तालमेल होना बहुत जरूरी है। थाना प्रभारी ने लोगों से अपील की कि वह किराएदारों की वेरिफिकेशन जरूर करवाएं।