फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   200 defaulters connections disconnected in 10 days for non-payment of electricity bill

बिजली का बिल न भरने पर 10 दिन में 200 डिफाल्टरों के काटे कनेक्शन

Wed, 03 Mar 2021 02:43 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Mar 2021 02:43 AM IST
विज्ञापन
200 defaulters connections disconnected in 10 days for non-payment of electricity bill
डेराबस्सी का सुविधा केंद्र, जहां का कनेक्शन काट दिया गया है। - फोटो : MOHALI
डेराबस्सी। पावरकॉम ने शहर में बिजली का बिल जमा नहीं करवाने वाले डिफाल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। इसके मद्देनजर कार्रवाई करते हुए पावरकॉम ने दस दिन में 200 डिफाल्टरों के कनेक्शन काट दिए हैं।
विज्ञापन

वहीं, मंगलवार को भी डेढ़ साल से बिजली का बिल जमा नहीं करवाने पर पावरकॉम ने तहसील काम्प्लेक्स के नजदीक बने सुविधा केंद्र का बिजली कनेक्शन काट दिया है। पावरकॉम से मिली जानकारी के मुताबिक डिफाल्टरों की सूची में डेराबस्सी का एसडीएम दफ्तर भी शामिल है। यहां का 60 लाख रुपये का बिजली बिल बकाया है। सुविधा केंद्र रोजाना सैकड़ों लोग अपने प्रशासनिक कार्यों के लिए आते हैं। यहां होने वाला ऑनलाइन काम कम्प्यूटर पर किया जाता है, जो कि बिना बिजली के नहीं होगा और लोगों को परेशानी झेलनी पड़ेगी। यह पहली बार नहीं है जब बिजली का बिल नहीं भरने के कारण सुविधा केंद्र का कनेक्शन काटा है, बल्कि पहले भी यहां का कनेक्शन काटा गया था। इसके बाद जब बिल भरा था तो ही दोबारा जोड़ा गया था, लेकिन करीब डेढ़ साल से दोबारा बिल नहीं भरा गया था।
विज्ञापन

इस बारे में पावरकॉम के एसडीओ अमनप्रीत सिंह मावी ने बताया कि सुविधा केेंद्र की ओर से पिछले डेढ़ साल से बिजली का बिल नहीं भरा जा रहा था। इसलिए इसका करीब ढाई लाख रुपये का बकाया है। सुविधा केंद्र के अधिकारियों को बार-बार बिजली का बिल जमा करवाने के लिए सूचित किया जा रहा था। लेकिन उनकी ओर से बिजली बिल नहीं भरा जा रहा था। इस कारण मंगलवार को बिजली कनेक्शन काट दिया गया है। जब पूरा बिल जमा करवाया जाएगा तो दोबारा बिजली कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा। एसडीओ ने बताया कि इस समय डेराबस्सी एसडीएम दफ्तर का भी 60 लाख रुपये बिजली का बिल बकाया है। एसडीएम दफ्तर में भी बार-बार बिजली के बिल का भुगतान करने के लिए सूचित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले दस दिन से विभाग की ओर से डिफाल्टर उपभोक्ताओं के खिलाफ विशेष मुहिम चलाई जा रही है। जिन्होंने बिल जमा नहीं करवाए उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं, अब तक 200 से ज्यादा बिजली कनेक्शन काटे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मार्च के आखिर तक यह मुहिम जारी रखी जाएगी। उन्होंने सभी डिफाल्टर उपभोक्ताओं से अपील की है कि वह समय रहते अपना-अपना बकाया बिजली बिल जमा करवा दें, जिससे वह बिजली का कनेक्शन कटने से होने वाली परेशानी से बच सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed