फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   20 lakh cheated in the name of police officers by pretending to have the case canceled

केस रद्द करवाने का झांसा देकर पुलिस अधिकारियों के नाम पर ठगे 20 लाख

Mon, 01 Feb 2021 02:26 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Mon, 01 Feb 2021 02:26 AM IST
विज्ञापन
20 lakh cheated in the name of police officers by pretending to have the case canceled
मोहाली। पुलिस में दर्ज हुए केस को रद्द करवाने के मामले में पुलिस अधिकारियों के नाम 20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने एक इमिग्रेशन कंपनी के प्रबंधक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तरुण निवासी कुराली के रूप में हुई है। जो कि फेज-9 में इमिग्रेशन कंपनी चलाता था। पुलिस ने आरोपी को जिला अदालत में पेश कर उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन

एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि फेज-11 में स्थ्ति सक्षम इंटरप्राइजेस इमिग्रेशन कंपनी के पार्टनर के खिलाफ धोखाधड़ी समेत कई धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ था। आरोपी ने इस केस को खारिज करवाने के लिए कंपनी के पार्टनर से 20 लाख रुपये ले लिए थे। जब इस संबंधी पीड़ित को संदेह हुआ तो उसने इस मामले की पुलिस को लिखित शिकायत दे दी। इसके बाद इस मामले की पड़ताल की गई। इसमें आरोपी पर लगे सभी आरोप सही पाए गए। इसके बाद विजिलेंस की टीम ने ट्रैप लगाकर आरोपी को काबू कर लिया। इसके साथ ही उससे 13 लाख रुपये बरामद कर लिए गए। उन्होंने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। वहीं, पुलिस अब उन पुलिस अधिकारियों की पहचान करने में जुटी हुई है, जो कि इनके संपर्क में थे। एसएसपी ने कहा कि ऐसे लोगों को बिल्कुल माफ नहीं किया जाएगा। बता दें कि यह पहला मामला है जब पुलिस के नाम पर केस रद्द करवाने के नाम पर इस तरह की ठगी का केस सामने आया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ऐसे लोगों को बिल्कुल माफ नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed