फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   20 hours long cut in Kharad, then three and a half hours power cut in Mohali relieved sweat

खरड में 20 घंटे लंबा कट तो मोहाली में साढ़े तीन घंटे बिजली कट ने छुड़ाए पसीने

Thu, 01 Jul 2021 02:27 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
20 hours long cut in Kharad, then three and a half hours power cut in Mohali relieved sweat
मोहाली। जिले में बिजली का संकट भयंकर रूप से गहराया हुआ है। इस भीषण, तपती गर्मी में खरड़ शहरी इलाके के लोग जहां 20 घंटे से बिजली कट का सामना कर रहे हैं, वहीं मोहाली में दोपहर में लगे साढ़े 3 घंटे के बिजली कट ने लोगों के पसीने छूटाकर उनकी मुश्किलें बढ़ा दीं। वहीं, वर्क फ्रॉम हो पर चल रहे लोगों का कामकाज ठप हो गया।
विज्ञापन

वहीं लोग ईमेल और ट्विटर के माध्यम से अपनी आवाज मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह से लेकर पीएम तक पहुंचा चुके हैं। लेकिन इसके बाद भी बिजली कट से लोगों को मुक्ति नहीं मिल रही है। बिजली कट के चक्कर में लोग पीने वाले पानी तक को भी तरस गए हैं।
विज्ञापन

बॉक्स
मुख्यमंत्री जिले के लोगों से कर रहे धक्केशाही
वहीं, इस मामले में आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता विनीत वर्मा का कहना है कि मुख्यमंत्री मोहाली जिले के लोगों से धक्केशाही कर रहे हैं। बिजली कटों से लोगों की नींद तक खराब करके रखी हुई है। जब पंजाब के लोग सबसे महंगी दरों पर बिजली के बिल देते हैं तो इस मौसम में आकर उनके साथ ऐसा धोखा क्यों किया जा रहा है। वह इस मामले में हर कदम पर लोगों के साथ हैं। जिले भर की जनता इन लंबे बिजली कटों से रात जागकर गुजार रही है। लोगों के बिजली से होने वाले कामकाज ठप हो गए हैं। जबकि कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन में जनता का पहले ही बुरा हाल है और लोग मुश्किल से गुजारा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिले के लोगों को इस तरह परेशान नहीं होने दिया जाएगा। उनके लिए वह सरकार से लड़ेंगे और इसके लिए जरूरत पड़ी तो ट्रैफिक जाम करके पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे और लोगों की समस्या दूर करने के लिए हाईकोर्ट तक जाने से पीछे नहीं रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक खरड़ शहरी इलाके में सबसे ज्यादा दिक्कत आ रही है। बड़ाला रोड गुलमोहर सिटी में रात 10 बजे बिजली गुल हो गई थी, सुबह 15 मिनट के लिए आई, फिर गुल हो गई। इसके बाद बुधवार रात 8 बजे आई और साढ़े 8 बजे चली गई। पूरा इलाका अंधेरे में डूबा हुआ था।
इस बारे में दिनेश वर्मा ने बताया कि दो दिनों से वह सोए नहीं हैं। घर में पानी तक की दिक्कत है। उनके मोहल्ले में ही एक परिवार की शादी है। सभी मेहमान आए हुए हैं, लेकिन पूरा परिवार आफत में है। जबकि हेल्पलाइन नंबर पर कोई उचित जवाब नहीं मिल रहा है। इसके अलावा उनके साथ लगते एरिया में भी यह दिक्कत है।
इसी तरह बडाला रोड पर रहने वाले बिजनेसमैन गगनदीप सिंह ने बताया कि बिजली न होने से उन्हें काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। दुकान में दूूध आता है। लेकिन लाइट न होने से करीब 40 लीटर दूध खराब हो गया। इसी तरह संदीप कौर ने बताया कि वह एक नामी कंपनी में हैं। कोरोना की वजह से वर्क फ्रॉम होम चल रहा है। लेकिन इस तरह बिजली कट होने से उनका पूरा काम रुका हुआ है, यह बड़ी दिक्कत है। इतना ही नहीं कई बार तो ऑनलाइन मीटिंग अधर में रह जाती है।

इस बारे में जब एसडीओ समीर भारती से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि गुलमोहर सिटी के पास तार टूट गई थी। जिसके चलते यह दिक्कत आई है। उनके कर्मचारियों की ओर से लाइन को ठीक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed