Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   1971 war soldier's widow gets double family pension after five decades

Mohali News: 1971 जंग के फौजी की विधवा को पांच दशक बाद मिली दोहरी पारिवारिक पेंशन

Sat, 14 Oct 2023 01:59 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Oct 2023 01:59 AM IST
विज्ञापन
1971 war soldier's widow gets double family pension after five decades
मोहाली। एक्स सर्विसमैन ग्रीवेंस सेल के प्रयासों से 75 वर्षीय पूर्व फौजी की विधवा को पांच दशक के बाद इंसाफ मिला है। सेना ने फौजी की विधवा को दोहरी पारिवारिक पेंशन जारी कर दी गई है। शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस के दौरान सेल के प्रधान सेवामुक्त कर्नल एसएस सोही ने बताया कि 1971 में देश के लिए जंग लड़ चुके स्व. सिपाही शाम सिंह की विधवा करनैल कौर को करीब 50 साल के संघर्ष के बाद पेंशन मिली है। उन्होंने बताया कि करनैल कौर बनूड़ के गांव खानपुर खद्दर की रहने वाली है और मोहाली सिख रेजिमेंट में इनके पति 1966 में फौज में भर्ती हुए थे और 1973 को 20 प्रतिशत अपंगता पेंशन के साथ उन्हें भेज दिया गया। उन्होंने पुंछ में 1971 में भारत-पाक की लड़ाई भी लड़ी थी। जंग के दौरान एक बंब दुश्मन की तरफ से आया और उनके सामने फट गया जिस कारण उनकी एक आंख को नुकसान पहुंचा। इसके बाद उनका इलाज करवाया गया लेकिन आंख ठीक नहीं होने के चलते 1973 में उन्हें सेना से बाहर कर दिया गया। जब इनका केस सीडीए इलाहाबाद में मेडिकल सलाहकार पेंशन के पास पहुंचा तो मई 1973 मई में उन्होंने इसे रद्द कर दिया गया। फौज के बाद शाम सिंह ने सिविल चपरासी की नौकरी की और अपने परिवार को पालने के लिए आठ हजार रुपये पेंशन प्राप्त की।
विज्ञापन


कई सैनिकों की पेंशन सीडीए ने की थी रद्द, 2006 में करवाया खत्म
सीडीए में एमएपी की नियुक्ति को खत्म करने के लिए 2005 में आर्मी हेडक्वार्टर के पास एक केस उठाया गया क्योंकि एमएपी एक सुपरिंडेंट स्तर का सिविलियन और गैरमेडिको था जो नियमित तौर पर फौज के सीनियर विशेषज्ञ डॉक्टरों के मेडिकल बोर्ड को ओवररूल करता और असमर्थ सैनिकों की पेंशन रद्द करके उनका भविष्य खराब करता था इसलिए एमएपी को 2006 में सीडीए खत्म कर दिया गया और पुराने मामलों की समीक्षा की गई। सोही ने बताया कि अलग अलग स्तरों पर कुछ पत्र भेजने के बाद उनकी संस्था ने सिपाही शाम सिंह का केस एएफटी चंडीगढ़ में 2017 को दायर किया। अदालत में चर्चा का बिंदु यह था कि यह आंख की बीमारी थी न की जंग में लगी चोट। संस्था के वकील आरएन ओझा ने अदालत में साबित कर दिया कि यह चोट थी जो जंग के दौरान लगी थी इसलिए जंग में हुई दुर्घटना के लिए फौजी पेंशन का हकदार है। अदालत ने इस पर सहमति दी और 2014 से उदारीकरण पेंशन को 3 माह के अंदर आठ प्रतिशत ब्याज के साथ देने का आदेश दिया क्योंकि सिपाही शाम सिंह का 2021 में निधन हो गया था। अब उनकी विधवा पत्नी को बकाया समेत फ्री मेडिकल सुविधा और सीएसडी कैंटीन सेवा जैसे अन्य सुविधाओं समेत दोहरी पारिवारिक पेंशन मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed