फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा शुरू

कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा शुरू

Mon, 20 Nov 2017 02:10 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
कलश यात्रा के साथ श्रीमद भागवत कथा शुरू
फेज-3बी2 में श्रीमद्भागवत कथा शुरू
विज्ञापन

मोहाली। फेज-3बी2 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (श्री हनुमान मंदिर) में रविवार से श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई। मंदिर कमेटी के प्रधान प्रेम शर्मा और केंद्रीय मंदिर पुजारी परिषद के प्रधान पंडित जगदंबा प्रसाद रतूड़ी की देखरेख में करवाई जा रही श्रीमद्भागवत कथा से पहले रविवार सुबह कलश यात्रा निकाली गई। यह यात्रा फेज-7 स्थित श्री सनातन धर्म मंदिर से शुरू होकर फेज-3बी2 स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर (श्री हनुमान मंदिर) में पहुंचकर संपन्न हुई। इस यात्रा में 108 महिलाओं ने हिस्सा लिया। वहीं शाम को कथावाचक रामानंद द्वारा भागवत कथा का शुभारंभ किया और अपने प्रवचनों से संगतों को निहाल किया। प्रेम शर्मा ने बताया कि इस साप्ताहिक कार्यक्रम के दौरान रोजाना सुबह 8 से 10 बजे तक पूजन होगा और शाम तीन से छह बजे तक कथा की जाएगी, इसके बाद यज्ञ होगा। अंतिम दिन 25 नवंबर को सुबह पूजा पाठ के बाद भंडारा लगाया जाएगा। इस मौके पर प्रवीण शर्मा, बृज मोहन जोशी, मां अन्नपूर्णा सेवा समिति की सदस्यों के अलावा मंदिर कमेटी के सभी सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed