{"_id":"64459486c3a08a09a50ff759","slug":"1830-lakh-cheated-in-the-name-of-getting-portugals-study-visa-mohali-news-c-289-1-pkl1019-141-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mohali News: पुर्तगाल का स्टडी वीजा दिलाने के नाम पर 18.30 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mohali News: पुर्तगाल का स्टडी वीजा दिलाने के नाम पर 18.30 लाख ठगे
विज्ञापन
पुर्तगाल का स्टडी वीजा दिलाने के नाम पर 18.30 लाख ठगे
एसएसपी के आदेश पर थाना फेज-1 की पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच
माई सिटी रिपोर्टर
मोहाली। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 में रहने वाले एक व्यक्ति ने पुर्तगाल में स्टडी वीजा के नाम पर भेजने के नाम पर लुधियाना निवासी एक व्यक्ति और कुछ अन्य व्यक्तियों से 18.30 लाख रुपये की ठगी कर ली। एसएसपी के आदेश पर थाना फेज-1 की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान भूपिंदर सिंह निवासी इंडस्ट्रियल एरिया फेज 7 के रूप में हुई है। शिकायतकर्ता सुखजीत सिंह निवासी लुधियाना ने एसएसपी कार्यालय को दी शिकायत में बताया कि उसने और कुछ अन्य व्यक्तियों ने पुर्तगाल में स्टडी वीजा पर जाने के लिए उक्त आरोपी को 18.30 लाख रुपए दिए थे। पैसे लेने के बाद उक्त आरोपी ने उन्हें ना तो विदेश भेजा और ना ही उनके पैसे लौटाए। उन्होंने उन्हें ऑफर लेटर दिखाकर कहा कि एंबेसी में अपॉइंटमेंट दिलवा देंगे। वे जब एंबेसी में पहुंचे तो कंपनी की तरफ से वहां कोई भी नहीं पहुंचा। इसके बाद वह और कुछ अन्य युवक इंडस्ट्रियल एरिया फेज-7 स्थित इनके दफ्तर में पहुंचे तो देखा कि दफ्तर को ताले लगे हुए थे और वहां पर कोई भी नहीं था। इसके बाद उन्होंने इस संबंधी एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी। शिकायत की जांच डीएसपी सिटी-1 ने की। उन्होंने जांच रिपोर्ट एसएसपी को सौंपी। इसके बाद एसएसपी ने डीए लीगल से सलाह लेकर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए।