फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   ऊधोवाल कला (लुधियाना) की टीम बनी विजेता

ऊधोवाल कला (लुधियाना) की टीम बनी विजेता

Mon, 20 Nov 2017 02:14 AM IST
Updated Mon, 20 Nov 2017 02:14 AM IST
विज्ञापन
ऊधोवाल कला (लुधियाना) की टीम बनी विजेता
तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट संपन्न
विज्ञापन

ऊधोवाल कला (लुधियाना) की टीम बनी विजेता
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली।
पुलिस मुलाजिम सुखविंदर सिंह गोगा की याद को समर्पित तीन दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट रविवार को संपन्न हो गया। जिला पुलिस मोहाली की ओर से करवाए जा रहे इस टूर्नामेंट में दो दर्जन टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में ऊधोवाल कला (लुधियाना) की टीम ने ट्रॉफी पर कब्जा किया।
सरबत का भला क्लब बदनपुर और समूह पुलिस मुलाजिमों के सहयोग से अमरिंद्र सिंह धनोआ और मनप्रीत सिंह मनी की देखरेख में कराए गए इस टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला कुराली और ऊधोवाल कला के बीच खेला गया। इस मुकाबले में ऊधोवाल कला की टीम विजेता रही, जबकि दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में दुलवा (फतेहगढ़) की टीम ने बढे़वाल की टीम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया। इस दौरान फाइनल मुकाबला ऊधोवाल कला (लुधियाना) और दुलवा (फतेहगढ़) की टीमों के बीच खेला गया, जो काफी संघर्षपूर्ण रहा। निर्धारित समय तक दोनों टीमें बराबर पर रहीं। इस दौरान पेनेल्टी किक से हुए फैसले में ऊधोवाल कला (लुधियाना) की टीम ने दुलवा (फतेहगढ़) की टीम को 5-4 के अंतर से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन

पुरस्कार वितरण समारोह में एसपी हेडक्वार्टर गुरसेवक सिंह मुख्यातिथि के तौर उपस्थित हुए, जबकि डीएसपी डिटेक्टिव विशेष मेहमान के तौर पर पहुंचे और उन्होंने विजेता टीमों के खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस मौके पर भजन सिंह, रजिंद्र कौर, एसएचओ भारत भूषण, गुरचरण सिंह, दीप गिल, रघुबीर सिंह, शाम सुंदर, मनप्रीत सिंह, रणबीर सिंह, चरणजीत सिंह, प्रितपाल सिंह, जस्सी चनालो सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कैपशन : कुराली में कराए गए फुटबाल टूर्नामेंट के दौरान विजेता टीम के खिलाड़ियों को सम्मानित करते मुख्यातिथि।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed