{"_id":"6233977c29b96e37d23727b9","slug":"18-year-old-youth-hit-by-machine-in-cardboard-factory-dies-in-front-of-mother-mohali-news-pkl4450202171","type":"story","status":"publish","title_hn":"गत्ता फैक्ट्री में मशीन की चपेट में आया 18 वर्षीय युवक, मां के सामने हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गत्ता फैक्ट्री में मशीन की चपेट में आया 18 वर्षीय युवक, मां के सामने हुई मौत
विज्ञापन
डेराबस्सी। शहर की मुबारिकपुर रोड पर स्थित एक गत्ता फैक्ट्री में काम करते हुए एक 18 वर्षीय युवक की मशीन की चपेट में आकर मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा उस समय हुआ जब उससे कुछ दूरी पर ही उसकी मां भी काम कर रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
अस्पताल में मृतक के परिजनों ने बताया कि उनका बेटा हरविंद्र कुमार उर्फ शंटी दोपहर के समय फैक्ट्री में लगी मशीन की डाई साफ कर रहा था। इसी दौरान अचानक मशीन चल गई और उसका सिर डाई के बीच में बुरी तरह फंस गया। इसके बाद उससे थोड़ी दूर मौजूद उसकी मां ने शोर मचाया तो आसपास के लोगों ने उसको बड़ी मुश्किल से मशीन में से निकाला और सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डाक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
मुबारिकपुर पुलिस चौकी इंचार्ज अर्शदीप शर्मा ने बताया कि मृतक युवक बाला जी गत्ता फैक्ट्री में बतौर हेल्पर तैनात था। यहां पर ड्यूटी के दौरान यह हादसा हुआ है। मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में रखवा कर जांच शुरू कर दी है।