{"_id":"5c798790bdec2273a67cb23f","slug":"171551468432-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेशन के हजार मीटर के दायरे में बंद होगी मीट की दुकाने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेशन के हजार मीटर के दायरे में बंद होगी मीट की दुकाने
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरफोर्स स्टेशन के एक हजार मीटर के दायरे में बंद होंगी मीट की दुकानें
जिला मजिस्ट्रेट ने जारी किए आदेश
मीट की दुकानों के चलते एयरपोर्ट एरिया में पहुंच जाते हैं पक्षी
हादसों का बना रहता है डर
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। भारत और पाकिस्तान के बीच कई दिन से तनाव के चलते जिला प्रशासन ने जहां एयरफोर्स स्टेशन की सुरक्षा बढ़ाई हुई है, वहीं अब प्रशासन ने एयरफोर्स स्टेशन के एक हजार मीटर के दायरे में मीट की दुकानें पूर्ण तौर से बंद करने के आदेश जारी किए हैं। नियम तोड़ने वालों पर फौजदारी की धारा के तहत केस दर्ज किया जाएगा। विभाग ने लोगों से सहयोग की अपील की है। डीसी-कम-जिला मजिस्ट्रेट गुरप्रीत कौर सपरा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं जिन्हें तुरंत प्रभाव से लागू कर दिया है।
एयरफोर्स स्टेशन अथॉरिटी चंडीगढ़ की तरफ से जिला मजिस्ट्रेट के ध्यान में लाया गया था कि एयरपोर्ट के आसपास के एरिया में मीट की दुकानें चल रही हैं। इनके चलते यहां पक्षी उड़ते रहते हैं जिस कारण हवाई जहाजों के साथ पक्षियों के टकराने का डर बना रहता है। ऐसे में कई बार राष्ट्रीय सुरक्षा भी खतरे मेें पड़ जाती है। वहीं, फौज की तरफ से दी जा रही सेवाओं में रुकावट आती है। इससे अमन व कानून की स्थिति भंग होने का खतरा भी बना रहता है।
जिक्रयोग है कि इससे पहले भी प्रशासन ने एयरपोर्ट के साथ लगते एरिया में मीट की दुकानें बंद करवाईं थीं। साथ ही अवैध तरीके से हुए निर्माण को भी गिराया था। वहीं, गमाडा ने इस काम पर नजर रखने के लिए स्पेशल टीम गठित की हुई है।