{"_id":"5c647a46bdec22738c0f1fa9","slug":"171550088774-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर : सड़क हादसे में मोटरसाइकिल की पिछली सीट पर बैठे युवक की मौत, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर : सड़क हादसे में मोटरसाइकिल की पिछली सीट पर बैठे युवक की मौत, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार की टक्कर से बाइक सवार एक की मौत, दूसरा घायल
- चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर हुआ हादसा, कार चालक पर केस दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे पर बीती रात एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक की पिछली सीट पर बैठे युवक राहुल ठाकुर की मौत हो गई जबकि बाइक चालक अरुण कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने मृतक के दोस्त राहुल कुमार निवासी यमुनानगर की शिकायत पर कार नंबर के आधार पर मालिक के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
राहुल कुमार ने पुलिस को बताया कि चंडीगढ़ में उसका अपना कारोबार है। मंगलवार देर रात करीब दो बजे वह दोस्त रजत, अरुण और राहुल ठाकुर के साथ दो बाइकों पर सवार होकर यमुनानगर के लिए निकले थे। वह और रजत अलग बाइक पर थे और अरुण और राहुल ठाकुर की बाइक के पीछे धीरे-धीरे चल रहे थे। राहुल ने बताया कि चंडीगढ़ से अंबाला की तरफ से जा रही एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को ओवरटेक किया और आगे जा रही अरुण और राहुल ठाकुर की बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में अरुण और पिछली सीट पर बैठे राहुल ठाकुर सड़क के बीचोंबीच गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गए। दोनों को जीएमसीएच-32 में भर्ती करवाया जहां डाक्टरों ने राहुल ठाकुर को मृत घोषित कर दिया। वहीं कार चालक मौके से फरार हो गया। शिकायतकर्ता राहुल ने कार का नंबर नोट करके पुलिस अधिकारियों को दे दिया।