{"_id":"5c140962bdec225b63186f65","slug":"171544816994-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लांडरां लखनौर रोड रहेगा बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लांडरां लखनौर रोड रहेगा बंद
Updated Sat, 15 Dec 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क की रिपयेर काम के चलते प्रशासन ने फैसला लिया
लोगों की सुविधा के लिए ट्रैफिक नए सेक्टरों से गुजारा जाएगा
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। खस्ताहाल चल रही लखनौर-लांडरां रोड की जल्दी ही रिपयेर का काम शुरू होगा। इसके लिए प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। यह काम 17 दिसंबर से 23 दिसंबर तक चलेगा। रिपेयर के चलते लोगों को दिक्कत न आए इसके लिए लांडरां जंक्शन से लेकर सोहाना आने वाली सड़क को बंद करने का फैसला लिया है। साथ ही उसकी जगह अन्य रोड से ट्रैफिक चलाया जाएगा।
डीसी गुरप्रीत कौर सपरा ने इसकी पुष्टि करते बताया है कि गमाडा की तरफ सेक्टर-78 से 79 को बांटती फोर लेन रोड का काम पूरा कर लिया है। रोड का निर्माण कर जनता के लिए खोल दिया गया। ऐसे में सेक्टर-75-76 गांव लखनौर व चंडीगढ़ मोहाली से आने वाली ट्रैफिक राधा स्वामी सत्संग घर नजदीक से लांडरां चौक को जाने के लिए सेक्टर-78-79 वाली फोर लेन सड़क का प्रयोग करते आगे बढ़ेगा। डीसी ने बताया कि लांडरां साइड से चंडीगढ़ मोहाली आने वाली ट्रैफिक भी सेक्टर-78-79 को बांटते हुए फोन लेन रोड से आएगी। डीसी ने साफ किया है कि सड़क बंद करने से लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी न आए। इसके लिए प्रशासन की तरफ से रोड पर विभिन्न जगह पर साइन बोर्ड लगाए जाएंगे। डीसी ने बताया कि डायवर्जन वाली सड़कों पर ट्रैफिक पुलिस मुलाजिम तैनात रहेंगे। ताकि ट्रैफिक को सुचारू तरीके से चलाया जा सके।
जिक्रयोग है कि लखनौर लांडरां रोड काफी खस्ता हो गया है। रोड पर कई जगह गहरे गड्ढे पड़े हुए हैं। इससे लोगों को काफी दिक्कत आती थी। इसके बाद कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने इसके लिए बाकायदा फंड पास करवाया है। इसके बाद अब रोड पर टाइल लगाकर मरम्मत करने का फैसला लिया गया है।