{"_id":"5a11ec354f1c1b9e678bcade","slug":"171511124021-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दावे सिंगापुर-दुबई के, सड़कों पर हर समय खतरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दावे सिंगापुर-दुबई के, सड़कों पर हर समय खतरा
Updated Mon, 20 Nov 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर की अधिकतर सड़कों पर सेंट्रल डिवाइडर टूटे
एयरपोर्ट से लेकर न्यू बस स्टैंड तक लोग हो रहे परेशान
टूटी ग्रिलें दे रही हादसों को न्योता
विशाल शंकर
मोहाली।
शहर की अधिकतर सड़कों पर सेंट्रल डिवाइडर टूटने से वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। पीटीएल चौक से लेकर न्यू बस स्टैंड तक जा रही सड़क के बीच बनाया गया डिवाइडर कई जगह से टूटा पड़ा है। डिवाइडर पर लगी टायलें भी गिर रही हैं, लेकिन इसकी सुध कोई नहीं ले रहा।
सड़क पर टायलें गिरने से आए दिन हादसे होने का खतरा बना रहता है। इतना ही नहीं कुछ जगह पर तो डिवाइडर पर लगी ग्रिलें भी टूटी पड़ी हैं, जो रात के समय इस जगह से गुजरने वाले ट्रैफिक के लिए मुसीबत हैं। इस सड़क पर रिहायशी एरिया कम होने के कारण इलाके के पार्षद भी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यह इलाका एक्सीडेंट प्रोन एरिया में आता है। यहां पर कई हादसे भी हो चुके हैं, इसके बावजूद अधिकारी चुपचाप बैठे हैं।
करोड़ों के बस स्टैंड पर टूटी सड़क से होता है स्वागत
फेज-6 में करोड़ों रुपये की लागत से राज्य सरकार द्वारा अत्याधुनिक बस स्टैंड बनाया गया है। लेकिन इस स्टैंड तक पहुंचना खतरों से कम नहीं है। खरड़ साइड से मोटर मार्केट की ओर एंट्री करते हैं तो यहां सड़क में बड़े गड्ढे होने के कारण दिक्कत होती है। यहां पर हर समय हादसा होने का खतरा बना रहता है। कुछ समय पहले इसी रोड पर एक व्यक्ति की जान भी चली गई थी, लेकिन इसके बाद भी अब तक अधिकारियों की नींद नहीं खुली है। जबकि इस रोड पर ट्रैफिक का दबाव अधिक रहता है, क्योंकि यह रोड सीधा मोटर मार्केट से होता हुआ चंडीगढ़ जाता है।
विज्ञापन
विवादित एयरपोर्ट रोड पर भी खतरे कम नहीं
एयरपोर्ट रोड की विजिलेंस जांच चल रही है, लेकिन इस रोड पर भी हादसों का खतरा कम नहीं है। इंडस्ट्रियल एरिया फेज-8बी से लेकर गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना तक जगह जगह सड़क के डिवाइडर पर लगी ग्रिलें टूटी पड़ी हैं। कई जगह पर तो यह रोड की ओर लटकी हुई हैं। जिससे हर समय हादसे का खतरा बना हुआ है। इसकी न तो नगर निगम और न ही गमाडा सुध ले रहा है। इलाके के पार्षद इस मामले को कई बार नगर निगम की मीटिंग में उठा चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद इसमें सुधार नहीं हो पाया। इस मामले में गमाडा अधिकारियों का कहना है कि करोड़ों रुपये के टेंडर लगा दिए गए हैं, एक माह में स्थिति में सुधार कर लिया जाएगा।
खरड़-लांडरा रोड पर छोटे पेड़ दे रहे हादसों को न्योता
खरड़-लांडरा रोड पर आए दिन हादसे हो रहे हैं। हादसों का कारण तेज रफ्तार बताई जाती है, लेकिन इसकी बड़ी वजह पहाड़ी किक्कर हैं, जिन्होंने सड़क को घेर रखा है। रात के समय इसके कारण वहां से गुजरने वाले वाहन चालक हादसों का शिकार होते हैं।
पार्षदों का ब्यान
सड़कों पर टूटी पड़ी ग्रिलों की रिपेयर और नई लगाने के लिए कई बार कहा गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। हादसा करने वाले वाहन चालकों से होने वाले नुकसान की भरपाई जरूर वाहन चालक से करनी चाहिए।
-अशोक झा, पार्षद।
एयरपोर्ट रोड पर कई जगह टूटी ग्रिलों से परेशानी आ रही है। रात के समय हो रहे हादसों को रोकने के लिए गमाडा और निगम को कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही शहर की खूबसूरती बरकरार रखनी चाहिए।
- बॉबी कंबोज, पार्षद।