फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   पानी के रेटों को लेकर संघर्ष

पानी के रेटों को लेकर संघर्ष

Tue, 26 Feb 2019 02:07 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 26 Feb 2019 02:07 AM IST
विज्ञापन
पानी के रेटों को लेकर संघर्ष
पानी के बढ़े रेट का विरोध, चुनाव में सरकार को सबक सिखाने की तैयारी
विज्ञापन

डेढ़ साल से पानी के रेट कम करने के लिए संघर्ष कर रही है कमेटी
महंगा पानी होने से गमाडा के 15 हजार परिवारों का बिगड़ा बजट
कई बार अधिकारियों से मिले लेकिन नहीं हो रही सुनवाई
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। गमाडा के अधीन आने वाले सेक्टरों में पानी के बढ़े रेट का मामला इस बार गर्मा गया है। करीब 15 हजार परिवारों ने लोकसभा चुनाव में सरकार को सबक सिखाने की तैयारी शुरू कर दी है। लोगों की दलील है कि वह पानी के बढ़े रेटों को लेकर डेढ़ साल से संघर्ष कर रहे हैं। ट्राइसिटी में गमाडा के सेक्टरों में पानी के रेट सबसे ज्यादा हैं।
गमाडा द्वारा बढ़ाए गए पानी के रेटों के कारण लोगों का हर माह करीब दो से तीन हजार रुपये का बिल आने से बजट बिगड़ रहा है। शहर के अन्य सेक्टर व फेज जोकि नगर निगम के अधीन हैं उन घरों का बिल सिर्फ सैकड़ों में आता है। गमाडा के अधीन आते सेक्टर 66 से 69, 76 से 80 व एयरोसिटी में दस रुपये प्रति केएल के हिसाब से बिल वसूला जा रहा है जबकि नगर निगम के अधीन आने वाले सेक्टरों व फेजों में सिर्फ 1.80 रुपये प्रति केएल के हिसाब से लोग बिल भरते हैं। गमाडा के सेक्टरों के लोग पानी के रेटों में बढ़ोतरी को लेकर डेढ़ साल से संघर्ष कर रहे हैं, पर सरकार और अधिकारियों द्वारा उनकी सुनवाई नहीं की जा रही। इसके विरोध में सभी सेक्टरों की रेजीडेंट वेलफेयर एसोसिएशनों ने मिलकर एक ज्वाइंट एक्शन कमेटी भी बनाई है जिसने अब लोकसभा चुनाव में सरकार को सबक सिखाने के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन

बाक्स
क्या कहते हैं संघर्ष कमेटी के सदस्य
-सेक्टर 68 के पार्षद व कमेटी के सदस्य बोबी कंबोज ने बताया कि पानी के रेटों को लेकर कमेटी लगातार संघर्ष कर रही है, पर सरकार उनकी बिल्कुल नहीं सुनती। अब कमेटी ने लोगों के साथ मिलकर लोकसभा चुनाव में सरकार को सबक सिखाने का मन बना लिया है। अगर पानी के रेट शहर के अन्य फेजों व सेक्टरों की तर्ज पर न किए गए तो कमेटी द्वारा संघर्ष को ओर तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-प्लाट अलाटमेंट एंड डेवलपमेंट कमेटी सेक्टर-76 से 80 के प्रधान सुच्चा सिंह कलोड़ ने बताया पानी के रेट शहर के अन्य फेजों व सेक्टरों से दस गुणा ज्यादा हैं। इसके विरोध में ज्वाइंट एक्शन कमेटी लगातार संघर्ष कर रही है और अधिकारियों को भी कई बार मिल चुकी है, पर कोई सुनवाई नहीं हुई है। अब लोगों ने आरपार की लड़ाई लड़ने का मन बना लिया है।

-बाक्स-
पुडा मंत्री से भी मिल चुकी है कमेटी
पानी के रेटों में की गई बढ़ोतरी वापस लेने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे कमेटी के लोग पुडा के मंत्री तृपत रजिंदर सिंह बाजवा के अलावा शहर के विधायक व मंत्री बलबीर सिद्धू से भी मिल चुके हैं, पर अभी तक कोई कार्रवाई न होने के कारण लोगों में काफी रोष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed