फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   कैमिस्ट्स

कैमिस्ट्स

Tue, 26 Feb 2019 02:06 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Tue, 26 Feb 2019 02:06 AM IST
विज्ञापन
कैमिस्ट्स
पाबंदीशुदा दवाएं बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा : भुल्लर
विज्ञापन

मेडिकल नशे पर लगाम लगाने के लिए एसएसपी ने की जिले के केमिस्ट्स के साथ मीटिंग
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। मेडिकल नशे पर लगाम लगाने के लिए सोमवार को एसएसपी ने जिले के केमिस्ट्स के साथ मीटिंग की। एसएसपी ने हिदायत दी की अगर कोई केमिस्ट नशीली दवाएं बेचता पकड़ा गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। केमिस्ट एसोसिएशन मोहाली के प्रधान अमरदीप सिंह ने एसएसपी को भरोसा दिलाया कि नशे का कारोबार करने वालों के खिलाफ एसोसिएशन पुलिस का साथ देगी।
सोमवार को एसएसपी हरचरन सिंह भुल्लर ने जिला प्रशासनिक कांप्लेक्स के पुलिस मीटिंग हाल में जिले के केमिस्ट्स के साथ मीटिंग की। इस दौरान उन्होंने कहा कि मिशन तंदरुस्त पंजाब के तहत जिले को पूरी तरह नशा मुक्त किया जाएगा। एसएसपी ने सख्त हिदायत दी कि पाबंदीशुदा दवाएं और नशा बेचने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने केमिस्ट्स को हिदायत दी कि डॉक्टर की पर्ची के बिना कोई दवा न बेची जाए। साथ ही इसका पूरा रिकार्ड भी रखा जाए। एसएसपी ने केमिस्ट्स से कहा कि पाबंदीशुदा व नशीली दवाओं और अन्य तरह के नशे की सप्लाई व बिक्री की सूचना तुरंत पुलिस को दें। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि नौजवानों को नशे से बचाना सभी की जिम्मेदारी है और समाज के सहयोग से ही इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है।
विज्ञापन

केमिस्ट एसोसिएशन मोहाली के प्रधान अमरदीप सिंह ने कहा कि नशे को खत्म करने के लिए जिले के केमिस्ट्स की तरफ से पूरा सहयोग दिया जाएगा। अगर कोई केमिस्ट ऐसे समाज विरोधी कार्य में शामिल पाया गया तो एसोसिएशन की तरफ से उसको किसी किस्म का सहयोग नहीं दिया जाएगा। इस मौके एसपी (डी) वरुण शर्मा, डीएसपी (डी) गुरदेव सिंह धालीवाल सहित डेराबस्सी, लालड़ू और मोहाली के केमिस्ट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed