{"_id":"5c5de2d9bdec224bbb209d10","slug":"161549656793-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोहाली नदी पर बनेगा पुल, सरकार ने दी मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोहाली नदी पर बनेगा पुल, सरकार ने दी मंजूरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगलीया-सोहाली नदी पर बनेगा पुल, सरकार ने दी मंजूरी
पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग ने गांव का दौरा करने के बाद जानकारी दी
कई गांवों के लोगों को मिलेगा फायदा, लोगों के चेहरे पर आई मुस्कान
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। हलका खरड़ में आते गांवों को आपस में जोड़ने के लिए नगलीया-सोहाली के बीच आती नदी पर पुल निर्माण को सरकार ने मंजूरी दे दी है। जिसके निर्माण पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं। इस पुल का निर्माण कार्य जल्दी शुरू करवाने के लिए पूर्व मंत्री और अधिकारियों ने दौरा किया। देश की आजादी से लेकर अभी तक की सरकारों ने चाहे नगलीया और सोहाली के बीच आती नदी पर पुल निर्माण संबंधी बात नहीं की। इस क्षेत्र के साथ-साथ बसे गांव आपस में पूरी तरह से टूटे हुए थे।
नगलीया और अन्य गांवों के लोगों संत सिंह, जगजीत सिंह, बलवीर सिंह, बलविन्द्र सिंह और अन्य ने बताया कि उनके क्षेत्र के बीच आती नदी पर पुल ना होने कारण लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही थी। बरसात और बारिश के दिनों में नदी में पानी भर जाता था। जिस कारण उनकी समस्या ओर भी गंभीर हो जाती थी। क्षेत्र वासियों द्वारा लंबे समय से इस नदी पर पुल बनाए जाने की मांग की जा रही थी। पिछली अकाली-भाजपा सरकार ने दशक दौरान उनकी मांग की ओर कोई ध्यान नहीं दिया। लेकिन कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने के बाद पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग के ध्यान में ये समस्या लाने के बाद उनके यत्नों से सरकार की ओर से इस नदी पर पुल बनाए जाने को प्रवानगी मिल गई है। नदी पर बनने वाले इस पुल का मौका देखने के लिए अधिकारियों सहित गांव नगलीया पहुंचे पूर्व मंत्री जगमोहन सिंह कंग ने कहा कि उन्होंने तुरंत मुख्यमंत्री और लोक निर्माण विभाग के मंत्री को लिखा और उनकी काफी कोशिशों के बाद पुल निर्माण को प्रवानगी मिल गई।
इस मौके पर पंजाब कांग्रेस के सचिव रणजीत सिंह नगलीया, सरपंच गुरपाल कौर नगलीया, सरपंच बलवीर सिंह सोहाली, सरपंच नाहर सिंह तिऊड, बलवीर सिंह कादीमाजरा, निरमेल सिंह सहित कई व्यक्ति उपस्थित थे।
विज्ञापन
12 फरवरी को लोक निर्माण मंत्री रखेंगे नींव पत्थर
कंग ने कहा कि नगलीया-सोहाली नदी पर बनाए जा रहे पुल पर 5.97 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं और यह पुल क्षेत्र के लिए बड़ा शार्ट कट साबित होगा। इसके साथ खरड़ शहर खिजराबाद सहित कंडी क्षेत्र के साथ समीप से जुड़ जाएगा। इस पुल का नींव पत्थर 12 फरवरी को लोक निर्माण विभाग के मंत्री विजेंद्र सिंगला रखेंगे। लगभग आधा किलोमीटर लंबा यह पुल जल्दी ही तैयार हो जाएगा।