{"_id":"5c5c8ccfbdec22737d20c9bc","slug":"161549569231-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश का कहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश का कहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में पूरा दिन बारिश होने से लोग होते रहे परेशान
बारिश होने से ठंड भी बढ़ गई, बाजारों में छाया रहा सन्नाटा
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शहर में वीरवार सुबह से हो रही बारिश से पूरा दिन लोग परेशानी उठाते रहे। एक तरफ जहां इलाके के पार्क और मार्केट तालाब का रूप धारण कर गए, वहीं, हाईवे समेत सभी सड़कों में पानी भर गया। इतना नहीं बारिश से इलाके की सड़के पूरी तरह से जवाब दे गईं। पैचवर्क की जगह सड़कों के गड्ढों में डाली गई मिट्टी पानी के साथ बह गई। इससे सड़कों पर ट्रैफिक पूरी तरह से रेंग गया। दूसरी तरफ सभी ट्रैफिक लाइट्स जवाब दे गईं। इसके चलते भी परेशानी उठानी पड़ी। जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह से मौसम से ने करवट ले ली थी। पहले तेज बारिश के साथ ओले गिरे। इसके बाद सुबह सात से आठ बजे तक मौसम थोड़ा साफ हुआ। इसके बाद मौसम ने करवट बदली। साथ ही दिन में रात जैसी स्थिति बन गई। इसके बाद तेज बारिश से शुरू हो गई। जो कि पूरा दिन रुक रुक कर होती रही। शाम के समय स्थिति ज्यादा खराब हो गई थी।
पार्क बन गए तालाब, लोग हुए परेशान
जानकारी के मुताबिक इस दौरान सभी पार्कों में पानी भर गया। सबसे बुरा हाल फेज-चार बोगनविलियां, फेज-3बी1 रोज गार्डन और मैंगो पार्क का रहा। इस दौरान रोज गार्डन के फूलों से भी नुकसान पहुंचा। बारिश होने से लोगों की सुबह शाम की सैर पर भी ब्रेक लग गई। इसके अलावा अन्य पार्कों में लेवलिंग न होने से पानी भरा रहा। जिसके चलते लोग परेशान होते रहे।
खरड़ हाईवे पर बस खराब होने से लगा जाम
जानकारी के मुताबिक वीरवार सुबह अचानक तेज बारिश शुरू हो गई थी । इसी बीच खरड़- चंडीगढ़ हाईवे पर जाम की स्थिति बन गई। काफी समय तक लोग परेशानी से दो चार होते रहे। जैसे ही इस मामले के बारे में पुलिस को पता चला तो पुलिस मुलाजिम हरकत में आ गए। इसके बाद पता चला कि एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की बस हाईवे के बीच में खराब हो गई थी। इसकी वजह से यह स्थिति बनी थी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत बस को हटाया। साथ ही स्थिति को बहाल किया गया गया।