फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   1.60 lakh cheated on the pretext of profit, case

Mohali News: मुनाफे का झांसा देकर 1.60 लाख ठगे, केस

Wed, 27 Sep 2023 02:05 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 Sep 2023 02:05 AM IST
विज्ञापन
1.60 lakh cheated on the pretext of profit, case
मोहाली। सोशल मीडिया पर हुई जान-पहचपन के बाद एक अज्ञात ने महिला को मुनाफे का झांसा देकर उसके साथ 1.60 लाख रुपये की ठगी की है। सोहाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को शिकायत में पूनम निवासी सेक्टर-99 ने बताया कि 13 सितंबर को उसने सोशल मीडिया पर एक साइट देखी, इसमें कम पैसे लगाकर ज्यादा मुनाफा कमाने के बारे में लिखा हुआ था। वह उस साइट के धोखे में आ गई और साइट चलाने वाले अज्ञात व्यक्ति के साथ जान-पहचान होने के बाद उसकी बातों में आकर मुनाफे के लालच में रुपये इन्वेस्ट करने का मन बनाया। इसके बाद उसने विभिन्न खातों में उस व्यक्ति को 1.60 लाख रुपये दे दिए। इसके बाद उस व्यक्ति ने न तो उसे कोई मुनाफा भेजा और न ही उसके पैसे लौटाए। इसकी शिकायत उसने एसएसपी कार्यालय में दी। शिकायत की जांच इंचार्ज साइबर सेल की ओर से की गई है। इसके बाद एसएसपी डॉ. संदीप गर्ग के आदेश पर केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed