फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   16 lakhs were cheated from 13 people on the pretext of getting a job in a government hospital

Mohali News: सरकारी अस्पताल में नौकरी का झांसा देकर 13 लोगों से 16 लाख ठगे

Fri, 24 May 2024 03:55 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 03:55 AM IST
विज्ञापन
16 lakhs were cheated from 13 people on the pretext of getting a job in a government hospital
मोहाली। सरकारी अस्पताल में नौकरी लगवाने का झांसा देकर 13 लोगों से 16 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में एक महिला पर स्टेट क्राइम पुलिस मोहाली थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। इस मामले की शिकायत परमिंदर सिंह ने स्टेट क्राइम पुलिस को दी थी। नामजद महिला की पहचान साजनप्रीत कौर निवासी माल मंडी, सिविल लाइन, अमृतसर के रूप में हुई है। आरोपी महिला को आईपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471 में नामजद किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में परमिंदर सिंह निवासी कैमपुर अजनाला, जिला अमृतसर ने बताया कि साजनप्रीत कौर जो कि गुरु नानक देव अस्पताल अमृतसर में नौकरी करती है, उसके मंगेतर शमशेर सिंह के पिता तरसेम सिंह पंजाब पुलिस में बतौर एएसआई तैनात हैं। उन्हें पता लगा कि यह तीनों मिलकर बेरोजगारों को गुरु नानक अस्पताल में सरकारी नौकरी दिलवाने का काम करते हैं। परमिंदर ने बताया कि उसके साथ और भी बेरोजगार थे जो नौकरी की तलाश में थे। सभी ने साजनप्रीत कौर से संपर्क किया। साजनप्रीत कौर ने उन्हें सरकारी अस्पताल में नौकरी दिलाने के बदले में 16 लाख रुपये की डिमांड की। परमिंदर सिंह ने 1 लाख, हरतेज सिंह ने 1.40 लाख, भुपिंदर सिंह ने डेढ लाख, प्रितपाल सिंह ने 1.20 लाख, गुरप्रीत सिंह निवासी मोहाली ने 1.20 लाख, निर्मल सिंह ने 1.10 लाख, गुरदीप सिंह ने 1 लाख, मनप्रीत सिंह ने 1.30 लाख, सुरजीत सिंह ने 1.40 लाख, सुखजीत सिंह निवासी मोहाली ने 1.85 लाख, राजविंदर कौर ने 50 हजार, गुरजीत सिंह 1.20 लाख और गुरजीत सिंह 1.85 लाख रुपये ले लिए। आरोपियों ने उक्त सभी पीड़ितों को भरोसा दिलाने के लिए उन्हें बाबा फरीदकोट यूनिवर्सिटी पंजाब लिस्ट नंबर (2342) ज्वाइनिंग लेटर की कॉपी दे दी।
विज्ञापन


उन्हें यह दर्शाया गया कि सरकारी नौकरी लगने के लिए वह क्वालीफाई हैं। जब उन्होंने ज्वाइनिंग लेटर की जांच करवाई तो उन्हें आरोपियों की जालसाजी का पता चला कि उन्होंने जाली लिस्ट व जाली ज्वाइनिंग लेटर जारी किए हैं। जब उन्होंने आरोपियों को अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी शमशेर सिंह ने अपने बैंक खाते से चेक दे दिए और कहा कि अगर वह उनके पैसे वापस नहीं कर पाए तो बैंक में चेक लगाकर अपने पैसे ले लेना। जब शमशेर सिंह के बैंक खाते की जांच की तो पता चला कि उसके खाते में पैसे ही नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ितों ने बताया कि जब भी वह आरोपियों से पैसे मांगते हैं तो उन्हें धमकियां दी जाती हैं। वहीं, शमशेर सिंह अपने पिता तरसेम सिंह के पंजाब पुलिस में होने का दबाव बनाकर उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकियां देता है। इस मामले की जांच स्टेट क्राइम पुलिस ने की जांच में दोषी पाए जाने पर उक्त महिला साजनप्रीत कौर के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed