{"_id":"624756f8bced031cf02cba69","slug":"16-crore-budget-passed-development-work-will-be-done-without-bias-mohali-news-pkl4463739147","type":"story","status":"publish","title_hn":"16 करोड़ रूपये का बजट पास, बिना पक्षपास होंगे विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
16 करोड़ रूपये का बजट पास, बिना पक्षपास होंगे विकास कार्य
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुराली। नगर परिषद की वार्षिक बजट बैठक में 16 करोड़ रुपये का बजट पास हुआ है। बैठक विधायक अनमोल गगन मान भी मौजूद रहीं। उन्होंने अधिकारियों से शहर में बिना किसी पक्षपात के विकास कार्य करने को कहा है। इसके अलावा नगर परिषद की बैठक में मीडिया के शामिल होने पर लगी रोक भी उन्होंने हटा दी और मीडिया को बुलाकर कवरेज की अनुमति दी। विधायक ने कहा कि जब विधानसभा की कार्रवाई का लाइव प्रसारण किया जा सकता है तो नगर परिषद बैठक की में पत्रकारों को प्रवेश करने से कैसे रोका जा सकता है।
नगर परिषद की वार्षिक बैठक प्रधान रणजीत सिंह जीती पडियाला की अध्यक्षता मीटिंग हुई। नगर काउंसिल ने 2022-23 के वित्तीय वर्ष के लिए 16 करोड़ का बजट हाउस में पेश किया। परिषद को वैट से 7.6 करोड़, संपत्ति टैक्स से एक करोड़, म्युनिस्पिल टैक्स से एक करोड़, एक्साइज ड्यूटी से एक करोड़, पानी और सीवरेज बिल से 75 लाख, रैंटो और तहबाजारी से 10 लाख, लाइसेंस फीस से 2 लाख, बिल्डिंग एप्लीकेशन फीस से 3.5 करोड़, विज्ञापन से 10 लाख, फुटकर के तौर पर 38 लाख और सेल ऑफ लैंड से 50 लाख की आमदनी होने की उम्मीद है।
नगर परिषद कर्मचारियों पर 5.6 करोड़ का खर्च जाएगा। इसके अतिरिक्त शहर के विकास कार्यों पर 9.5 करोड़ खर्च किए जाएंगे। बैठक में पार्षद नंदीपाल बंसल ने रोके गए विकास कार्यों पर पक्षपात का आरोप लगाया। वहीं, पार्षद खुशवीर सिंह ने वार्ड नंबर 12 के अंदर के भागों में लंबित विकास कार्यों का मुद्दा उठाया। विधायक मान ने कहा कि वह विकास के मामले में पक्षपात को सहन नहीं करेंगी।