{"_id":"5fe4ffc48ebc3e3fc5667910","slug":"16-accused-of-illegal-mining-arrested-mohali-news-pkl3983681145","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन गांवों में छापा मारकर अवैध खनन के 16 आरोपी दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन गांवों में छापा मारकर अवैध खनन के 16 आरोपी दबोचे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली/कुराली। ब्लॉक माजरी के अधीन आने वाले गांवों में अवैैध खनन का कारोबार पूरे जोरों पर चल रहा था। अवैध खनन करने के लिए आरोपी भी पुलिस की तरह ही अपना नेटवर्क तैयार करके नाके लगाकर रेत या बजरी से भरे टिप्परों को रास्ता साफ होने पर निकालते थे। इस मामले में पुलिस ने साधारण कपड़ों में बड़ी कार्रवाई करते हुए कार, हथियार, रेत से भरे टिप्पर, खनन में इस्तेमाल होने वाली पोकलेन मशीन सहित आठ वाहन जब्त कर 16 लोगों को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपियों में रिंकू निवासी खोजापुर थाना फूलपुर जिला आरामगढ़ यूपी, भूपिंदर सिंह गांव कंसाली थाना झुन्नीकलां जिला फतेहगढ़ साहिब और अमरवीर सिंह समेत निवासी प्रेमगढ़ थाना सिंह मोरिंडा और अन्य आरोपी शामिल हैं।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ माजरी थाने में विभिन्न धाराओं के तहत पांच केस दर्ज किए हैं। इस संबंधी एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
जानकारी के मुताबिक थाना माजरी पुलिस की पांच टीमों ने एससपी देहाती रवजोत कौर ग्रेवाल और डीएसपी मुल्लांपुर बिक्रम बराड़ की अगुवाई में अवैध खनन के खिलाफ मुहिम चलाई थी। इस दौरान टीमों ने गांव अभिपुर, कुब्बाहेड़ी और मियांपुर चंगर में कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस की टीमों ने रंगे हाथों अवैध खनन करते 16 लोगों को मशीनरी समेत दबोचा है। इस मामले की शुरूआती जांच में सामने आया है कि तीन क्रशर चढ़दी कलां, कैप्टन क्रशर और बाबा शेर सिंह क्रशर वाले चोरी छुपे गैर कानूनी तरीके से खनन करते हैं। इतना ही नहीं यह लोग रेत से भरे टिप्परों को कानून की नजर से बचाने के लिए कारों में अपने साथियों सहित सड़कों पर तैनात कर देते थे। जो कि माइनिंग विभाग और पुलिस की टीमों के अचानक आने पर नजर रखते थे और अवैध खनन कर रहे अपने साथियों को पहले ही जानकारी दे देते थे। इससे जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती थी तो अवैध खनन करने वाले मौके से भाग जाते थे। इसके बाद जब उन्हें माहौल सुरक्षित लगता था, उसके बाद वह रेत से भरे वाहनों को निकाल देते थे।
विज्ञापन
यह सामान हुआ बरामद
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान आरोपियों से एक लाइसेंसी पिस्तौल 32 बोर, रेत के भरे 5 टिप्पर, एक पोकलेन मशीन, एक स्कार्पियो गाड़ी और एक सफारी गाड़ी कब्जे में ले ली है। एसएचओ माजरी अमनदीप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से पूछताछ और मामले संबंधी आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह हैं गिरफ्तार किए गए आरोपी
जानकारी के मुताबिक इस दौरान गिरफ्तार किए गए 16 लोगों में तीन यूपी और एक बिहार का रहने वाला है। जबकि बाकी सभी आरोपी पंजाब के मोहाली, तरनतारन, रोपड़ समेत कई जिलों के रहने वाले हैं। इनमें रिंकू निवासी आजमगढ़ यूपी, भूपिंदरसिंह निवासी जिला फतेहगढ़ साहिब, अमरवीर सिंह निवासी मोरिंडा, मुश्ताक मोहम्मद निवासी अभिपुर थाना जिला मोहाली, हुकम मंडल निवासी जिला पुर्निया बिहार, रमन कुमार जिला पठानकोट पंजाब, परमिंदर सिंह निवासी थाना कुराली जिला मोहाली, सुखविंदर सिंह निवासी जिला रोपड़, तेजिंद सिंह निवासी गांव भिखीभिंड जिला तरनतारन, कमल बाबू जिला बैहराइच यूपी, गुरजंट सिंह निवासी मोहाली, गुरनाम सिंह जिला मोहाली, गुरचरन सिंह निवासी गांव तारापुर जिला मोहाली और मोहित शर्मा निवासी गांव मियापुर चंगर थाना माजरी शामिल हैं।
इलाके के लोगों ने किया लंबा संघर्ष
अवैध खनन के खिलाफ गांव अभिपुर समेत कई इलाकों के लोगों ने लंबा संघर्ष किया है। इतना ही नहीं इस खनन के काले कारोबार को रोकने के लिए लोग खुद ही अपने स्तर पर रात में नाके तक लगाते रहे हैं। लोगों का आरोप था कि खनन से जहां पर्यावरण को नुकसान हो रहा है। दूसरा उससे इलाके की सड़कें टूट जाती हैं। लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। इसके अलावा खनन से होने वाले खड्ढों में लोगों की जान तक जा सकती है। इस दौरान लोगों पर हमले भी हुए हैं। वहीं, यह मामला एनजीटी तक पहुंचा था। अमर उजाला की ओर से भी इलाके में चल रहे अवैध खनन के मामले को प्रमुखता से उठाया गया है।