{"_id":"5d1e62d58ebc3e3cd43e7825","slug":"156227244519-mohali-news27","type":"story","status":"publish","title_hn":"दफ्तरों के चक्कर खत्म, लोक भलाई केंद्र बनेगा वरदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दफ्तरों के चक्कर खत्म, लोक भलाई केंद्र बनेगा वरदान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहाली। राज्य के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने वीरवार को फेज-एक स्थित लोक भलाई केंद्र का शुभारंभ किया। इसके तहत इलाके के लोगों को सारी लोक भलाई स्कीमों की जानकारी आसानी से एक ही छत के नीचे मिल पाएगी। उन्हें विभिन्न विभागों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। सेहत मंत्री ने बताया कि यहां पर लोगों को वजीफा स्कीम, शगुन स्कीम, एक्सग्रेशिया स्कूल समेत अन्य स्कीमों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि इस संबंधी गांव स्तर कैंप लगाकर लोगों को जागरूक किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गत सात महीनों में श्रम विभाग की स्कीमों के अधीन हलके के लोगों को एक करोड़ सात लाख रुपये के वजीफे दिलाए हैं। जबकि सात सौ लोगों को बुढ़ावा, विधवा व आश्रित पेंशन दिलाई गई। सेहत मंत्री ने बताया कि कैंप के दौरान लोगों को जागरूक करके 2700 नीले कार्ड के फार्म भरे गए। वहीं, लोगों से अपील की गई वह भलाई स्कीमों के बारे में कहीं भी जाने के बजाय केंद्र में जाकर स्कीमों की जानकारी हासिल कर सकते हैं।
इस अवसर पर लोगों को पेंशनरों को मंजूरी पत्र व लेबर कार्ड वितरित किए गए। इस मौके पर मंत्री के राजनीतिक सचिव हरकेश चंद शर्मा मच्छलीकलां, ठेकेदार मोहन सिंह बठलाना, जिला सामाजिक सुरक्षा अफसर रविंदर राही समेत कई पार्षद व इलाके के लोग हाजिर थे।
विज्ञापन
इस अवसर पर लोगों को पेंशनरों को मंजूरी पत्र व लेबर कार्ड वितरित किए गए। इस मौके पर मंत्री के राजनीतिक सचिव हरकेश चंद शर्मा मच्छलीकलां, ठेकेदार मोहन सिंह बठलाना, जिला सामाजिक सुरक्षा अफसर रविंदर राही समेत कई पार्षद व इलाके के लोग हाजिर थे।
विज्ञापन