{"_id":"5d16745b8ebc3e3cc94a620d","slug":"15617526476-mohali-news3","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैक्ट्री प्रबंधकों पर अवैध रास्ता और नदी पर पुली बनाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फैक्ट्री प्रबंधकों पर अवैध रास्ता और नदी पर पुली बनाने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेराबस्सी। गांव मुकंदपुर के लोगों ने यहां लग रही एक नई फैक्ट्री के प्रबंधकों पर अवैध रास्ता व नदी पर अवैध पुली बनाने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में वीरवार को गांववासियों ने मौके पर खड़े होकर रोष प्रदर्शन किया और काम को बंद कराने की मांग की। हालांकि फैक्ट्री प्रबंधक ने आरोपों को खारिज किया है।
प्रदर्शनकारी सरपंच जसवीर कौर, पंच मंगू राम, पंच सुशील कुमार, मामचंद पूर्व उप चेयरमैन मार्केट कमेटी, पंच प्रकाश कौर, उर्मिला देवी, निर्मल सिंह, मुकेश, हरबंस कौर, भोली देवी, लाजवंती व अन्य गांव वासियों ने बताया कि अलैंजर मेडिकल सिस्टम की ओर से गांव में नई फैक्ट्री लगाने के लिए जमीन खरीदी गई है, जिसकी चारदीवारी का काम चल रहा है। इस फैक्ट्री की जमीन को रास्ता गांव मुकंदपुर-जवाहपुर लिंक रोड से लगता है। गांव वासियों ने बताया कि प्रबंधकों ने गांव की पंचायत से फैक्ट्री को आने वाली जवाहरपुर-मुकंदपुर लिंक सड़क चौड़ी करने की मंजूरी ली थी, परंतु अब सामने आया है कि प्रबंधकों ने इस मंजूरी की आड़ में गांव की शामलात जमीन में अवैध तौर पर फैक्ट्री में आने जाने के लिए नया रास्ता निकाल लिया है। यही नहीं प्रबंधकों ने रास्ते में पड़ने वाली नदी पर अवैध तौर पर पुली का निर्माण कर लोगों के लिए खतरा पैदा कर दिया है। उन्होंने बताया कि काफी साल पहले इस नदी में पानी आ गया था, जिसने भारी तबाही मचाते हुए सारा गांव डुबो दिया था। इससे काफी नुकसान हुआ था। उन्होंने कहा कि नदी में पुली के साथ गांव में फिर से बाढ़ आने का खतरा पैदा हो गया है। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से फैक्ट्री प्रबंधकों की ओर से किए जा रहे कार्य को बंद करवाने की मांग की।
लोगों ने दी संघर्ष की चेतावनी
लोगों ने कहा कि फैक्ट्री को लिंक रोड से रास्ता लगता है जिसको वह चौड़ा कर सकते हैं जिससे उनको कोई ऐतराज नहीं, परंतु वह किसी कीमत पर भी गांव की शामलात जमीन और नदी पर पुली बनाने की इजाजत नहीं देंगे। गांव वासियों ने कहा कि प्रबंधकों की ओर से पंचायत के पास से मंजूरी होने का दावा किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि किसी ने मंजूरी दी भी है तो वह इसे रद्द करवाने की मांग करते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द काम बंद न किया गया तो वह संघर्ष करने के लिए मजबूर होंगे, जिसकी जिम्मेदारी फैक्ट्री प्रबंधकों व प्रशासनिक अधिकारियों की होगी।
विज्ञापन
बीडीपीओ बोले- करेंगे मामले की जांच
बीडीपीओ बलजिंद्र सिंह ग्रेवाल ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। यदि काम अवैध पाया गया तो उसको बंद करवाकर बनती कार्रवाई की जाएगी।
फैक्ट्री प्रबंधक बोले- काम की है सारी मंजूरी
फैक्ट्री प्रबंधक रवि भाटिया (मैनेजर एडमिन) ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उनके पास इस काम के संबंध में सारी मंजूरी है। कोई भी काम अवैध नहीं किया जा रहा है।