फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   अब श्मशान घाट पर रहेगी तीसरी आंख की नजर

अब श्मशान घाट पर रहेगी तीसरी आंख की नजर

Wed, 26 Jun 2019 02:01 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
अब श्मशान घाट पर रहेगी तीसरी आंख की नजर
मोहाली। शहर के श्मशान घाट में आने वाले लोगों पर अब तीसरी आंख की नजर रहेगी। सुनने में थोड़ा हैरान करने वाला लग सकता है, लेकिन नगर निगम ने वहां पर हो रही चोरी की वारदात को रोकने के लिए सीसीटीवी लगाने की कार्रवाई शुरू की है। साथ ही चौकीदार की भी व्यवस्था की जाएगी। इस संबंधी आदेश मेयर कुलवंत सिंह ने जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-57 स्थित श्मशान घाट में इन दिनों एक चोर गिरोह सक्रिय है, जो संस्कार में शामिल होने आए लोगों की गाड़ियों के शीशे तोड़कर सामान चुरा लेता है। ऐसी कई वारदात सामने आ चुकी हैं। फेज-4 के पार्षद गुरमुख सिंह सोहल का कहना है कि यह समस्या गंभीर है। आए दिन लोग चोरों का शिकार हो रहे हैं। उन्होंने इस संबंध में नगर निगम के मेयर को बताया था।
विज्ञापन


बाहरी नंबर की कारों को बनाते हैं निशाना
श्मशान घाट में सक्रिय गिरोह केवल उन्हीं वाहनों को अपना निशाना बनाता है, जो बाहरी नंबर के होते हैं। गत कुछ समय पहले पानीपत से आए एक परिवार की कार को निशाना बनाया गया था। इसके बाद मोगा की फैमिली की कार का शीशा तोड़कर लैपटॉप से लेकर अन्य सामान चोर ले गए थे। इस संबंधी शिकायत फेज-1 के थाने में दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सार्वजनिक शौचालय की हालत दयनीय
पार्षद कुलदीप कौर कंग का कहना है कि श्मशान घाट में बनाए गए सार्वजनिक शौचालय की हालत दयनीय है। वहां पर गंदगी रहती है, जिससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। उन्होंने नगर निगम से इस दिशा में कार्रवाई करने की मांग की। मेयर ने उन्हें विश्वास दिलाया कि जल्द ही इस समस्या को भी दूर कर दिया जाएगा।


कॉलोनी के चलते आती है समस्या
लोगों व पार्षदों की मानें तो चोरी की प्रमुख वजह साथ लगती रिहायशी कॉलोनी है। आरोपी वहां से आते हैं, वारदात को अंजाम देकर कालोनी में लौट जाते हैं। ऐेसे में उन पर शिकंजा कसने में काफी समस्या आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed