{"_id":"5d12848c8ebc3e3c69286391","slug":"15614946501220-40-mohali-news44","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 हजार घरों में बांटे जाएंगे हरे-नीले 40 हजार डस्टबिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 हजार घरों में बांटे जाएंगे हरे-नीले 40 हजार डस्टबिन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। शहर में गंदगी की समस्या को दूर करने के लिए नगर काउंसिल 20 हजार घरों में हरे और नीले रंग के 40 हजार डस्टबिन बांटने जा रही है। घरों में दो-दो डस्टबिन बांटने के प्रस्ताव को हाउस ने मंजूरी दे दी है। बस अब निकाय विभाग के उच्चाधिकारियों की सहमति का इंतजार है।
गौरतलब है कि घर-घर डस्टबिन बांटने की योजना को लेकर लंबे समय से अधिकारी प्रयास कर रहे थे, परंतु किसी न किसी अड़चन के चलते अब तक प्रस्ताव को हाउस की मंजूरी नहीं मिल सकी थी।
नगर काउंसिल ने शहर की विभिन्न कालोनियों के 20 हजार घरों का चयन किया है, जिनको एक हरा और एक नीला डस्टबिन मुफ्त दिया जाएगा। दो डस्टबिन देने का मकसद यह है कि लोग अपने घरों के अंदर कूड़े को सेग्रीगेशन करें और फिर अलग-अलग किया हुआ कूड़ा डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने वाले कर्मचारियों को सौंप दें। लोगों की इस सहभागिता का फायदा नगर काउंसिल को भी मिलेगा, क्योंकि लोगों के घरों से मिलने वाले कूड़े को अलग-अलग करने में समय बर्बाद नहीं होगा और बाद में कूड़े को सीधा आगे सप्लाई किया जा सकेगा। ऐसी योजना से समय और पैसा दोनों बचेंगे।
विज्ञापन
विधायक ने पेश किया था प्रस्ताव
बीते दिनों हाउस की बैठक में उक्त प्रस्ताव को विधायक एनके शर्मा ने पेश किया था। पार्षदों की सहमति के बाद इसे पारित कर दिया गया। इस योजना पर खर्च होने वाली राशि नगर काउंसिल अपने फंड से जारी करेगी।
कोट्स :::
नगर काउंसिल की ये अच्छी पहल है, जिसके जरिए शहर को साफ सुथरा किया जा सकता है। मेरा मानना है कि शहरवासी अगर शहर को वाकई साफ देखना चाहते हैं तो लोगों को इसकी शुरुआत सबसे पहले अपने घरों से करनी होगी। तब जाकर शहर साफ होगा।
-सोनू सेठी, समाजसेवी एवं ब्रांड अंबेसडर, जीरकपुर नगर काउंसिल।