फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   बरसाती पानी की निकासी के लिए सात दिन में होगा इंतजाम

बरसाती पानी की निकासी के लिए सात दिन में होगा इंतजाम

Wed, 26 Jun 2019 01:56 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 26 Jun 2019 01:56 AM IST
विज्ञापन
बरसाती पानी की निकासी के लिए सात दिन में होगा इंतजाम
मोहाली। पंजाब के सेहत मंत्री व विधायक बलबीर सिंह सिद्धू ने मंगलवार को प्रशासन के आला अधिकारियों के साथ गांव लांडरां का दौरा कर बरसाती पानी की निकासी के इंतजामों का जायजा लिया। उनके साथ डीसी गिरीश दियालन भी थे। उन्होंने अधिकारियों को हिदायत दी कि एक हफ्ते में गांव के दोनों छप्पड़ों की सफाई करवाई जाए। अंडरग्राउंड पाइप डालकर निकासी के उचित प्रबंध किए जाएं। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में लोगों को कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। प्रशासन द्वारा युद्धस्तर पर काम किया जाएगा। मंत्री ने कहा कि छप्पड़ों की सफाई के अलावा इनको गहरा किया जाए, ताकि इनमें अधिक से अधिक पानी आ सके। उन्होंने नाले की सफाई करवाने और इसका फ्लोर ठीक करवाने के भी आदेश दिए। डीसी गिरीश दियालन ने भरोसा दिलाया कि बरसाती पानी की निकासी के लिए उचित प्रबंध किए जाएंगे। इस मौके पर पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव व सेहत मंत्री के राजनीतिक सलाहकार हरकेश चंद शर्मा मच्छलीकलां, एडीसी डी अमरदीप सिंह बैंस, एसडीएम जगदीप सहगल, चरचरन सिंह गिल सरपंच लांडरां, सुखवंत सिंह पंच, जगदीप सिंह, दिलबाग सिंह नंबरदार, गुरप्रीत सिंह, गुरमीत सिंह, नरिंदर सिंह, गुरजीत सिंह नंबरदार, जसपाल सिंह गुुड्डू पाल सिंह, सतवंत कौर मेंबर ब्लॉक समिति के अलावा कई लोग हाजिर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed