फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   बिजली कट से आहत लोगों ने फिर खरड़-लांडरां हाईवे किया जाम

बिजली कट से आहत लोगों ने फिर खरड़-लांडरां हाईवे किया जाम

Fri, 07 Jun 2019 02:04 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
बिजली कट से आहत लोगों ने फिर खरड़-लांडरां हाईवे किया जाम
खरड़। भीषण गर्मी में बिजली सप्लाई बंद होने से परेशान शहरवासियों ने बुधवार देर रात लगभग 12 बजे खरड़-लांडरा हाईवे एक बार फिर जाम कर दिया। लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया और सड़क के बीचोंबीच बैठकर यातायात रोक दिया। मौके पर पहुंचे सिटी पुलिस के अधिकारी जाम खुलवाने के लिए प्रदर्शनकारियों को समझाते रहे, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने और तड़के साढे़ तीन बजे बिजली आने पर ही धरना समाप्त करके अपने घरों को लौटे। वहीं, वीरवार को पुलिस ने 283 आईपीसी के तहत अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हाईवे जाम करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

बुधवार रात को शहर के एक बड़े हिस्से में गार्डन कालोनी, न्यू गार्डन कालोनी, दर्पण सिटी, दर्पण ग्रीन, रणजीत नगर, रंधावा रोड, ठठेरा वाला मोहल्ला, कपूर चौक, माजरी, डॉ. कालड़ा स्ट्रीट समेत अनेक हिस्सों में बिजली सप्लाई बंद रही। मंगलवार को भी इन इलाकों में बिजली रात को 11 बजे बंद हो गई थी, जो सुबह तीन बजे आई थी, जिसके चलते लोगों ने हाईवे पर जाम लगाया था। वाहनों की दोनों ओर लंबी कतारें लग जाने पर पुलिस ने बनूड़ की ओर से आने वाले यातायात का मोहाली व लांडरां की ओर मोड़ दिया था, जबकि लुधियाना व रोपड़ की ओर से आने वाले यातायात को वाया चंडीगढ़ की ओर भेज दिया था। खरड़-चंडीगढ़ रोड पर भी जाम की स्थिति बनी रही थी।
विज्ञापन

वीरवार को हवलदार सुरजीत सिंह ने शिकायत दी कि बुधवार देर रात लगभग 12 बजे जब वह बस स्टैंड खरड़ में गश्त कर रहे थे तो उन्हें राहगीरों ने सूचना दी थी कि गुरुद्वारा रविदास खरड़ के पास लोगों ने धरना देकर सड़क जाम कर दी है और दोनों ओर का ट्रैफिक रुका हुआ है। पुलिस ने मौके पर पहुंच जाम खुलवाने की कोशिश की, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। इस पर पुलिस ने 50 लोगों के खिलाफ यातायात अवरुद्ध करने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed