{"_id":"5c06dc42bdec2241a87499aa","slug":"151543953474-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर : मुंबई से चंडीगढ़ आ रहे अटैचियों के ट्रक में लगी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर : मुंबई से चंडीगढ़ आ रहे अटैचियों के ट्रक में लगी आग
Updated Wed, 05 Dec 2018 01:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई से चंडीगढ़ आ रहे अटैचियों के ट्रक में लगी आग
जीरकपुर। मुंबई से अटैचियां लादकर चंडीगढ़ ला रहे ट्रक में अचानक आग लग गई। आग की सूचना राहगीर ने ट्रक चालक को दी, जिसके बाद मौके पर दमकल विभाग की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। आग से केवल सामान को नुकसान पहुंचा है और किसी तरह का जानी नुकसान नहीं हुआ।
दमकल विभाग के इंचार्ज मनजीत सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह फोन आया कि चंडीगढ़-जीरकपुर बार्डर के पास एक ट्रक में आग लग गई। दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। 3-4 गाड़ियों की मदद से ट्रक में लगी आग पर काबू पा लिया गया। इस कार्रवाई में उन्हें पुलिस को पूरा साथ मिला, जिन्होंने ट्रैफिक को डायवर्ट किया। ट्रक के अंदर निजी कंपनी की अटैचियां थी, जिसके अंदर आग कैसे लगी। इसकी जांच के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए जा चुके हैं।