{"_id":"61a70d8b9618ca70617e5ccc","slug":"15-year-old-teenager-dies-after-falling-from-shop-lift-in-zirakpur-mohali-news-pkl434642328","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीरकपुर में दुकान की लिफ्ट से गिरकर 15 साल के किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीरकपुर में दुकान की लिफ्ट से गिरकर 15 साल के किशोर की मौत
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर के मेन बाजार में हार्डवेयर की दुकान में काम करने वाले एक 15 साल के किशोर की लिफ्ट से पैर फिसलने के कारण गिरकर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डेराबस्सी के सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान 15 साल के वाहिद पुत्र ईरशाद निवासी गांव पलिया बदायू यूपी के रूप में हुई है। वह फिलहाल जीरकपुर के गांव बिशनपुरा में किराए के मकान में रह रहा था। बुधवार पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। फिलहाल पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर धारा 174 की कार्रवाई कर जांच शुरू कर दी है। जो इस समय जीरकपुर के बिशनपुरा गांव में किराए पर रहता था।
जीरकपुर थाने के एसएचओ ओंकार सिंह बराड़ ने बताया कि उन्हें 12 बजे सूचना मिली थी कि मेन बाजार में हार्डवेयर की दुकान में एक हादसा हो गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि हार्डवेयर की दुकान की बेसमेंट में बने स्टोर की लिफ्ट के पास युवक बेसुध पड़ा हुआ था। पुलिस ने लोगों की मदद से युवक को बाहर निकाला और डेराबस्सी के सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस दुकान की लिफ्ट और बाकी पहलुओं पर जांच कर रही है। वहीं, मृतक वाहिद के पिता ईरशाद ने बताया कि उसके दो बेटे और तीन बेटियां हैं। इनमें से वाहिद सबसे बड़ा था। वह रेहड़ी लगाकर अपना परिवार चलाते हैं और बड़ा बेटा वाहिद 9वीं कक्षा में पढ़ा था और साथ ही दुकान पर काम करता था।
18 साल की उम्र बताकर लगा था काम पर
वाहिद कुछ दिनों से ही दुकान पर काम करने आ रहा था। जब काम मांगने आया था तो उसने अपनी उम्र 18 साल बताई थी। मंगलवार को साढ़े 11 बजे वाहिद दुकान के स्टोर से समान निकालने गया था। जब वह आधे घंटे तक नहीं लौटा तो दूसरे लड़के को देखने के लिए भेजा तो उसने बताया कि वाहिद बेसमेंट में गिरा पड़ा है। जैसे ही वह मौके पर पहुंचे तो देखा तो वह बेसुध पड़ा था और गिरने से उसके सिर में चोट लगी थी। तुरंत इसकी सूचना पुलिस और वाहिद के परिजनों को दे दी थी। -अमरजीत सिंह, दुकान मालिक।