फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   15-year-old child died of dengue in Mohali district, 58 new patients appeared

मोहाली जिले में डेंगू से 15 साल के बच्चे ने तोड़ा दम, 58 नए मरीज आए सामने

Tue, 09 Nov 2021 01:45 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
15-year-old child died of dengue in Mohali district, 58 new patients appeared
मोहाली। वीआईपी जिले में डेंगू का संकट गहराया हुआ है। फेज-6 के एक निजी अस्पताल में एक 15 वर्षीय बच्चे की डेंगू से मौत हो गई। जबकि जिले में 58 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इसके साथ ही जिले में डेंगू से मरने वालों की संख्या 33 हो गई है और मरीजों की कुल संख्या 3293 पहुंच गई है। सिविल सर्जन डॉ. आदर्श पाल कौर ने बताया कि फेज-6 के निजी अस्पताल में बच्चे की मौत हुई है। यह मौत 5 तारीख को हुई थी। हालांकि अस्पताल की तरफ से इस संबंधी सूचना सोमवार को दी गई है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार को भी जिले के सरकारी अस्पतालों में काफी संख्या में डेंगू के संदिग्ध मरीज जांच के लिए पहुंचे थे। इस दौरान सेहत विभाग की टीम की तरफ से 104 संदिग्ध मरीजों के सैंपल लिए गए। इनमें से 58 लोगों में डेंगू की पुष्टि हुई है। इस दौरान संक्रमित हुए मरीजों में 6 लोग बाहरी जिलों से संबंध रखते हैं। सिविल सर्जन की तरफ से सोमवार को एक बार फिर लोगों को डेंगू से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है। उन्होंने कहा कि भले ही डेंगू का मच्छर पैदा होने का कोई पक्का मौसम नहीं है, लेकिन 30 नवंबर तक अलर्ट रहने की जरूरत है। उन्होंने लोगों को नसीहत दी है कि किसी भी तरह की जरूरत पड़ने पर टोल फ्री नंबर 104 पर संपर्क करें।
विज्ञापन

डेंगू से निपटने के लिए डटी 13 टीमें
सिविल सर्जन ने बताया कि डेंगू के मरीजों को अपने शरीर में तरल पदार्थ की कमी नहीं होने देनी चाहिए। ऐसे में अधिक से अधिक तरल पदार्थ पीने चाहिए। उन्होंने बताया कि सेहत विभाग की तरफ 13 टीमें गठित की गई है जो कि लोगों को इस महामारी से बचाने के लिए जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि यह टीमें मार्च से लगातार काम कर रही है और साथ ही गांवों और शहरों में युद्घ स्तर पर काम कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed