{"_id":"68867ea2ad0df77ecd070879","slug":"15-hours-of-power-cut-blackout-in-kharars-sunny-enclave-mohali-news-c-71-1-mli1012-131702-2025-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 घंटे बिजली कटौती : खरड़ की सन्नी एनक्लेव में ब्लैकआउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 घंटे बिजली कटौती : खरड़ की सन्नी एनक्लेव में ब्लैकआउट
विज्ञापन
मोहाली। हाई-प्रोफाइल रिहायशी कॉलोनियों में शामिल खरड़ की पुरानी और नई सन्नी एनक्लेव में 26 की रात ब्लैक आउट रहा। रात नौ से सुबह नौ बजे तक 15 घंटे बिजली गुल रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जीरकपुर के कई क्षेत्रों समेत अन्य सोसाइटियों के लोगों को बिजली कटौती का सामना करना पड़ा। इस दाैरान इनवर्टर की बैटरी खत्म होने से मोबाइल चार्ज करने समेत सुबह लोगों को पानी भी नहीं मिला। रातभर इस अघोषित कटौती ने लोगों को बेहाल रखा।
घरों में पंखे और एसी नहीं चलने से भीषण उमस के बीच लोगों को कार के एसी में रात बितानी पड़ी। कई बुजुर्गों और छोटे बच्चों को सांस लेने में तकलीफ का सामना करना पड़ा। गया। न्यू सन्नी एनक्लेव निवासी अरुण अग्रवाल ने बताया कि पूरी रात अंधेरे में गुजारी। मोबाइल चार्ज नहीं हो पा रहा था, इनवर्टर सुबह तक बंद हो गया। गर्मी और मच्छरों से नींद पूरी तरह खराब हो गई। कैप्टन इंद्रजीत सिंह ने बताया कि रात को बिजली नहीं तो पानी नहीं। बिल्डर ने भी फोन नहीं उठाया। कॉल करने पर उसने मोबाइल ही बंद कर दिया था। शिवालिक एवेन्यू के एडवोकेट चेतन विज का कहना था कि पूरी रात बिजली का इंतजार करते रहे।
बुजुर्ग परेशान, बच्चे बेचैन और कोई जवाबदेही नहीं। स्थानीय निवासी रामकिशन का कहना था कि रात को कई बार हेल्पलाइन पर कॉल करना पड़ा लेकिन कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।स्थानीय लोग कई बार पीएसपीसीएल को ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन ओवरलोडिंग और कर्मचारियों की कमी का हवाला देकर मामला टाल दिया जाता है। रिहायशी संघों ने चेतावनी दी है कि अगर पीएसपीसीएल और बिल्डर मिलकर बिजली की स्थायी व्यवस्था नहीं करते तो वे जल्द ही धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
पीएसपीसीएल की वेबसाइट पर कोई सूचना नहीं
पीएसपीसीएल की वेबसाइट पर इस कट के बारे में कोई भी पूर्व सूचना नहीं दी गई थी। न कोई एसएमएस अलर्ट, न कॉल सेंटर से कोई जवाब। नतीजा यह हुआ कि लोगों को बिना किसी चेतावनी के अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी। रिहायशी टावरों में ऊपरी मंजिल पर रहने वाले परिवारों को नहाने तक का पानी नहीं मिला। कई लोगों को पास की कॉलोनियों से पानी लाना पड़ा।
जीरकपुर में बिजली की खराब सप्लाई के कारण लोग परेशान
जीरकपुर। शनिवार और रविवार को जीरकपुर शहर के काफी क्षेत्र में बिजली के बार-बार कट लगते रहे। शिवालिक विहार, शिवा एनक्लेव, गोल्डन एनक्लेव, लोहगढ़, लोहगढ़ रोड के अलावा अन्य कई क्षेत्रों में दो दिन से बिजली की सप्लाई प्रभावित हो रही है। कई क्षेत्रों में शनिवार दिन में भी लंबे कट लगे और उसके बाद रात को भी बिजली जाने के कारण लोगों को बिना बिजली के रहना पड़ा।
विक्टोरिया एनक्लेव के सामने शिवा एनक्लेव में शनिवार को दिन में ज्यादा समय बिजली बंद ही रही और रविवार को भी दोपहर तक तीन से चार घंटे बिजली न होने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ा। इस मामले में जीरकपुर पीएसपीसीएल के एसडीओ राकेश भाटिया का कहना है कि शनिवार को गोल्डन एनक्लेव में तार टूट जाने के कारण बिजली की सप्लाई प्रभावित हुई थी। तार को ठीक करके पिछली सप्लाई चालू करवा दी थी। शहर के बाकी क्षेत्रों में भी बारिश के कारण तारों में कई बार समस्या हो जाती है जिसे हम समय-समय पर ठीक करवाते रहते हैं।