फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   15 feet python came in a house in Siswan village

Mohali News: गांव सिसवां के एक घर में आया 15 फुट का अजगर

Tue, 01 Aug 2023 02:01 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Aug 2023 02:01 AM IST
विज्ञापन
15 feet python came in a house in Siswan village
नयागांव। गांव सिसवां में रात को एक 15 फुट का अजगर घुस गया। उसको देखकर गांव में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि अजगर ने किसी को नुकसान नहीं पहुंचाया। इस बारे में सूचना मिलने पर गांव के लखबीर सिंह, जसवंत सिंह, लवली, काला भगत आदि ने इकट्ठा होकर अजगर को गांव से दूर ले जाकर छोड़ा। अजगर काफी बड़ा होने के कारण युवकों को काफी मेहनत करनी पड़ी। उसे काबू करने के लिए डंडों का सहारा लिया। अजगर के जाने के बाद भी लोगों में दहशत का माहौल है। इससे पहले भी गांव में विशाल अजगरनुमा चीज पानी में तैरती देखी गई थी। सहमे गांववालों ने जंगलात विभाग से अपील की है कि उसकी तलाश करके गांव से दूर जंगल में ले जाकर छोड़ा जाए ताकि बच्चों और गांववासियों में डर का माहौल न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed