फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   15 corona infected and found in Mohali, including 8 patients from Mubarakpur

मोहाली में कोरोना के 15 संक्रमित और मिले, इनमें मुबारकपुर से 8 मरीज शामिल

Sun, 14 Jun 2020 02:03 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 14 Jun 2020 02:03 AM IST
विज्ञापन
15 corona infected and found in Mohali, including 8 patients from Mubarakpur
मोहाली। जिला मोहाली में शनिवार को एक साथ 15 कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए। इनमें डेराबस्सी के गांव मुबारकपुर के 8, बलटाना के 3, नयागांव के भी 3 और बनूड़ के गांव मोही खुर्द का एक मरीज शामिल है। जिले में कुल मरीजों की संख्या 161 हो गई है। जबकि 117 पूरी तरह से ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं, बाकी 41 मरीज एक्टिव हैं और तीन लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

शनिवार को आए कोरोना पीड़ितों में 3 साल की बच्ची, 4 साल का बच्चा, 47 साल की महिला, 7 साल का बच्चा, 35 साल की महिला, 14 साल का बच्चा, 25 साल का युवक और 12 साल का बच्चा है। वहीं बलटाना से एक 43 वर्षीय व्यक्ति, दूसरा 23 साल का युवक और तीसरा 54 साल का व्यक्ति है। नयागांव से 30 साल का युवक, 25 साल की युवती, 53 साल की महिला और बनूड़ के गांव मोही खुर्द से एक 30 साल का युवक शामिल है।
विज्ञापन

मरीजों का दिल्ली कनेक्शन
जानकारी के मुताबिक गांव मुबारकपुर से आए सभी 8 मरीज कुछ दिन पहले दिल्ली से यहां पहुंचे एक युवक के संपर्क में आने से संक्रमित हुए हैं। इस युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई थी। इसलिए यह सभी लोग दिल्ली कनेक्शन की वजह से ही संक्रमित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने गांव मुबारकपुर का दौरा कर पूरी तरह से सील कर दिया है। लोगों को घरों में ही रहने की नसीहत दी गई है।
बता दें कि कुछ दिन पहले दिल्ली से एक युवक मुबाकरपुर आया था, जो कि कोरोना पॉजिटिव निकला था। अब उसके परिवार के 5 सदस्य और 3 पड़ोसी भी उससे संक्रमित हुए हैं। यह सभी लोग काफी तंग गली में बने मकानों में रहते हैं। सभी को ज्ञान सागर अस्पताल बनूड़ में भरती करवा दिया है।

सिविल सर्जन ने बताया कि विभाग की टीम ने 46 संदिग्ध लोगों के सैंपल लिए थे। इनमें से 8 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 20 लोगों के सैंपल लिए हैं।
अभी कोरोना को लोग हलके में न लें
सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने बताया कि अभी तक कोरोना का आतंक खत्म नहीं हुुआ है। खतरा पहले की तरह ही बरकरार है। इसलिए कोरोना को अभी हलके में न लें। लॉकडाउन में ढील की वजह से लोग इसे हलके में ले रहे हैं। कुछ लोगों को लग रहा है कि बीमारी खत्म हो गई है। कई जगह लोग बेखौफ घूम रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जरूरी काम होने पर ही घर से निकलें। घर से निकलते समय मास्क, रुमाल, कपड़ा, चुन्नी, परने आदि से मुंह को ढककर निकलें। एक दूसरे से दूरी बनाकर रखें। साबुन से बार-बार हाथ धोएं, कहीं भी आने-जाने के समय पहले और बाद में सैनिटाइजर का इस्तेमाल जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed