{"_id":"5c881d04bdec22141454796f","slug":"141552424196-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजेताओं को पुरस्कार में मिलेंगे मोटरसाइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विजेताओं को पुरस्कार में मिलेंगे मोटरसाइकिल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कबड्डी कप में विजेताओं को पुरस्कार में मिलेंगे मोटरसाइकिल
26 और 27 मार्च को करवाए जाएंगे मुकाबले, पोस्टर जारी
अमर उजाला ब्यूरो
कुराली। गांव चकला के नौजवानों और ग्राम पंचायत के अतिरिक्त क्षेत्र वासियों के सहयोग से करवाए जाने वाले तीसरे कबड्डी कप का पोस्टर रिलीज किया गया। 26 और 27 मार्च को करवाए जाने वाले कबड्डी कप का पोस्टर क्षेत्र वासियों द्वारा जारी किया गया। इस दौरान सरपंच बलविन्द्र सिंह और जैलदार सतविन्द्र सिंह, अर्जुन अवार्डी जगजीत सिंह जल्ला (एसपी रूपनगर) और एसएचओ जगजीत सिंह थाना सिंघभगवंतपुरा तथा क्षेत्र की तीन दर्जन पंचायतों द्वारा पोस्टर रिलीज किया गया। कबड्डी कप के मुख्य प्रबंधक बलदेव सिंह चकल, जस्सा चकल, कुलदीप सिंह गोगी, सरपंच बलविन्द्र सिंह और अन्य ने बताया कि इस खेल मेले के पहले दिन 26 मार्च को कबड्डी के 37 किलोग्राम, 57 किलोग्राम (एक गांव) और 72 किलोग्राम (ओपन) के मुकाबले करवाए जाएंगे। दूसरे दिन 27 मार्च को बुलाई गई ऑल ओपन की आठ टीमों के आकर्षक मुकाबले करवाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कबड्डी कप दौरान सर्वोत्तम जाफी और रेडर का मोटर साइकिलों के साथ सम्मान किया जाएगा।
इस मौके पर खेल मेले के प्रबंधक नंबरदार ओमराओ सिंह, अमरजीत सिंह गोगी, बब्बू चकल, मेजर सिंह, प्रगट सिंह और बलकार सिंह चुपकी के अतिरिक्त सिमरणजीत सिंह हुंदल, जवाला सिंह, काला खहरा, सुखप्रीत सिंह आदि भी उपस्थित थे।