फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   चंडीगढ, जीरकपुर एमसी अधिकारियों ने जमीन की निशादेही

चंडीगढ, जीरकपुर एमसी अधिकारियों ने जमीन की निशादेही

Sat, 02 Mar 2019 12:51 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Sat, 02 Mar 2019 12:51 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ, जीरकपुर एमसी अधिकारियों ने जमीन की निशादेही
छह माह में तैयार होगा हरमिलाप नगर रेलवे अंडरपास
विज्ञापन

चंडीगढ़, जीरकपुर एमसी अधिकारियों ने की जमीन की निशानदेही
अमर उजाला ब्यूरो
जीरकपुर। छह माह बाद बलटाना के हरमिलाप नगर फेस-वन के रास्ते चंडीगढ़ और जीरकपुर जाने वाले लोगों को जाम से राहत मिल जाएगी, क्योंकि रेलवे फाटक नंबर 123 चंडीगढ़-अंबाला रेलवे सेक्शन की जगह अंडरपास बनाने के लिए चंडीगढ़ प्रशासनिक और जीरकपुर नगर काउंसिल के अधिकारियों ने जहां रेलवे अंडरपास बनाया जाना है, उसकी शुक्रवार को निशानदेही की। मौके पर चंडीगढ़ की तरफ से एसडीओ प्रेमपाल सिंह और पंजाब की तरफ से एसडीओ विरेंद्र सिंह पहुंचे थे। कांग्रेस नेता हरजीत सिंह मेंटा और ज्वाइंट एक्शन कमेटी बलटाना के प्रधान प्रताप सिंह राणा भी उपस्थित रहे। राणा ने बताया कि जमीन अधिग्रहण का काम चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा किया जाना है जोकि दस से पंद्रह दिन के भीतर कर लिया जाएगा। वहीं ई-टेंडर की प्रक्रिया उसके एक सप्ताह के बाद पूरी कर ली जाएगी। रेलवे अंडरपास को नई तकनीक के द्वारा छह माह के अंदर तैयार कर लिया जाएगा।


अभी जाम से लोग परेशान
रेलवे फाटक पर लगने वाला जाम शहर वासियों के लिए सिरदर्द बन गया है। रायपुरकलां, बलटाना, जीरकपुर के लोगों का सुबह-शाम यहां जाम में फंसना तय है। कारण यहां से रोजाना गुजरने वाली 50 से अधिक रेल गाड़ियां हैं। पिछले कुछ महीनों से यहां डबल लेन शुरू होने की वजह से समस्या और गंभीर हो गई है। इससे निजात पाने के लिए शहर के लोगकाफी लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed