{"_id":"5bfaf748bdec22415f3d941b","slug":"141543173960-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसे में बजुर्ग की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसे में बजुर्ग की मौत
Updated Mon, 26 Nov 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीरकपुर। पंचकूला सड़क पर बीते शनिवार सुबह एक कार की चपेट में आने से साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान 59 वर्षीय शमशेर सिंह निवासी गणेश विहार बलटाना के रूप में हुई है। मृतक पंचकूूला डिप्टी कमिश्नर के कार्यालय से रिटायर थे।
पुलिस को दिए ब्यान में मृतक के बेटे अनिल जागड़ निवासी गणेश विहार बलटाना ने बताया कि उसके पिता बीते शनिवार सुबह पांच बजे साइकिल पर सैर करने के लिए गए थे। इस दौरान जब वह बलटाना के एरिया लाइटों के पास पहुंचे तो एक मारुति कार ने उनके साइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर घायल हो गए। घायलावस्था में उनको पहले पंचकूला सेक्टर 6 सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां उनकी हालत की गंभीरता को देखते हुए चंडीगढ़ सेक्टर 32 रेफर कर दिया। जहां पहुंचने पर डाक्टरों ने उनको मृतक करार दे दिया। हादसे के बाद आरोपी चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने कार का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया।
थाना प्रभारी ढ़कौली सहायक इंस्पेक्टर अमृतपाल सिंह सिद्धू ने बताया कि मृतक के बेटे के ब्यान पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर नंबर के आधार पर उसकी तलाश शुरू कर दी है। वहीं आज पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।