Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   1401 passengers traveled on 18 flights to Chandigarh

चंडीगढ़ आने-जाने वाली 18 उड़ानों से 1401 यात्रियों ने किया सफर

Wed, 03 Jun 2020 02:45 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
1401 passengers traveled on 18 flights to Chandigarh
जीरकपुर। अनलॉक-1 ने विमान में सफर करने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ा दी है। चंडीगढ़ से श्रीनगर, अहमदाबाद और बंगलूरू से आने-जाने वाले यात्रियों की संख्या में एकदम बढ़ोतरी होने से मोहाली के चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से मंगलवार को कुल 18 फ्लाइट्स आईं और यात्रियों को लेकर रवाना हुईं। इन फ्लाइट्स से कुल 1401 यात्रियों ने सफर किया है।
विज्ञापन

हवाई सफर करने वाले इन यात्रियों में बंगलूरू से आने वाले सर्वाधिक यात्री रहे, जबकि अहमदाबाद से आने वाली अब तक की पहली उड़ान से भी 124 यात्री चंडीगढ़ पहुंचे।
विज्ञापन

एयरपोर्ट के एक अधिकारी से मिली जानकारी के मुताबिक यात्रियों की संख्या धीरे-धीरे बढ़ रही है। जैसे जैसे नए सिटी कनेक्ट होंगे वैसे-वैसे यात्रियों की संख्या में तेजी आती जाएगी। जिस तरह अहमदाबाद से आने वाली उड़ान लॉकडाउन के बाद पहली बार आई थी। इसी वजह से यात्रियों की संख्या इसमें काफी ज्यादा रही। लॉकडाउन के दौरान दूसरे शहरों में फंसे लोग अपनों से मिलने के लिए भी आ रहे हैं और कुछ लोग अपने घर लौट रहे हैं। ऐसी स्थिति में यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी स्वाभाविक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंडीगढ़ आने वाली फ्लाइट्स
फ्लाइट्स शहर यात्री
गो एयर अहमदाबाद 124
इंडिगो नई दिल्ली 72
एयर इंडिया नई दिल्ली 56
एयर एशिया बंगलूरू 122
इंडिगो बंगलूरू 154
एयर इंडिया नई दिल्ली 11
एयर इंडिया धर्मशाला 7
विस्तारा नई दिल्ली 83
गो एयर श्रीनगर 142
आने वाली कुल 9 उड़ानों में 771 यात्री आए
चंडीगढ़ से जाने वाली फ्लाइट्स
फ्लाइट्स शहर यात्री
गो एयर श्रीनगर 141
इंडिगो नई दिल्ली 156
एयर इंडिया नई दिल्ली 66
एयर एशिया बंगलूरू 58
इंडिगो बंगलूरू 64
एयर इंडिया धर्मशाला 5
एयर इंडिया नई दिल्ली 9
विस्तारा नई दिल्ली 46
गो एयर अहमदाबाद 85
जाने वाली कुल 9 उड़ानों में 630 यात्री गए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed