{"_id":"5c48d056bdec22093e7bf80b","slug":"131548275798-mohali-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक फेज में पेड़ों की छंटाई करेगी प्रूनिंग मशीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक फेज में पेड़ों की छंटाई करेगी प्रूनिंग मशीन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन तक एक फेज में पेड़ों की छंटाई करेगी प्रूनिंग मशीन
- फेज-11 में पेड़ों की छंटाई के कार्य का शुभारंभ करवाते हुए सीनियर डिप्टी मेयर ने प्रूनिंग का शेडयूल जारी किया
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। विधायक और नगर निगम के मेयर में जहां जुबानी जंग चल रही है, दूसरी तरफ नई आई प्रूनिंग मशीन से अपने वार्ड में पेड़ों की छंटाई के कार्य का शुभारंभ करते हुए सीनियर डिप्टी मेयर ने कहा कि राज्य सरकार शहर के विकास के लिए पूरी तरह से गंभीर है। जैन ने कहा कि कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू की तरफ से अपने फंड में से दो मशीनें खरीदकर निगम को दी गई हैं। इनके साथ शहर के अलग-अलग इलाकों में पेड़ों की छंटाई की जाएगी। यह मशीने दो दिन तक एक फेज में ही घूमेंगी और पेड़ों की छंटाई करेंगी। इस मौके मंदिर कमेटी के प्रधान प्रमोद मिश्रा, पवन जगदंबा, जसविंदर शर्मा मौजूद रहे।
जिक्रयोग है कि शहर में इससे पहले जर्मनी से प्रूनिंग मशीन मंगवाई गई थी। मशीन 1.90 करोड़ की थी लेकिन मशीन के शहर पहुंचने से पहले ही उसकी विजिलेंस जांच हो गई थी। जांच में सामने आया था कि सरकारी खजाने को इससे नुकसान पहुंचा है। इसके बाद विधायक ने अपने फंड से यह मशीनें खरीदकर निगम को सौंपी हैं। यह मशीनें मेक इन इंडिया हैं और गुजरात में तैयार हुई हैं।
यह है पेड़ों की छंटाई का शेड्यूल
25 और 28 जनवरी को पहली मशीन की तरफ से फेज 6 और दूसरी मशीन की तरफ से फेज 10, 29 और 30 जनवरी को फेज 5 और फेज 9, 31 जनवरी और 1 फरवरी को फेज 4 और सेक्टर 66, 2 से 4 फरवरी को फेज 3बी2 और सेक्टर 67, 5 और 6 फरवरी को फेज3बी1 और दूसरी मशीन की तरफ से सेक्टर-68 में, 7 और 8 फरवरी को फेज 3ए और सेक्टर 69, 9 और 11 फरवरी को पहली मशीन की तरफ से फेज 2 और दूसरी मशीन की तरफ से सेक्टर 70, 13 फरवरी को पहली मशीन की तरफ से फेज-1 और दूसरी मशीन की तरफ से सेक्टर 71 में पेड़ों की छंटाई का काम किया जाएगा।