फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   वाहन पार्क करने वाले लोगों की खैर नहीं

वाहन पार्क करने वाले लोगों की खैर नहीं

Wed, 23 Jan 2019 02:22 AM IST
Panchkula bureau Panchkula bureau
Updated Wed, 23 Jan 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
वाहन पार्क करने वाले लोगों की खैर नहीं
नगर निगम कसेगा शिकंजा, दर्ज करवाए जाएंगे केस
विज्ञापन

इस संबंधी आदेश तुरंत प्रभाव से लागू
फायर ब्रिगेड, पुलिस व सेहत विभाग को आती थी समस्या
अमर उजाला ब्यूरो
मोहाली। शहर की गलियों में वाहन पार्क करने वालों की अब खैर नहीं है। नगर निगम ने गलियों में वाहन पार्क करने पर पाबंदी लगा दी है जो लोग इन नियमों की पालना नहीं करेंगे निगम द्वारा उनके खिलाफ कानून की धारा 283 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके तहत केस दर्ज किए जाएंगे, साथ ही कानून मुताबिक सजा भी दी जाएगी।
नगर निगम के कमिश्नर भूपिंदर सिंह ने बताया कि इसके पीछे शहर के लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया करवाना है। नगर निगम के ध्यान में आया था कि शहर की विभिन्न एरिया में स्थिति गलियों में लोग वाहन पार्क कर देते हैं। इस वजह से पुलिस, होम गार्ड, फायर टेंडर, म्युनिसिपल कारपोरेशन, हेल्थ एंबुलेंस आदि सहित लोगों को भी परेशानी उठानी पड़ती है। इससे उक्त विभागों को आवाजाही में समस्या आती है। इतना ही नहीं इस चक्कर में कई बार तो बड़ा नुकसान तक हो जाता है। जिसके चलते यह समस्या आ रही है।
विज्ञापन


बॉक्स
गलियों में निर्माण सामग्री फेंकने पर भी लगी पाबंदी
इसके अलावा नगर निगम ने मकान निर्माण सामग्री गलियों में फेंकने पर पाबंदी लगा दी है। नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि इससे भी आवाजाही प्रभावित होती है। इतना ही नहीं लोगों के बीच लड़ाई झगड़े भी होते हैं। इस तरह के कई मामले सामने आए थे। इससे पहले नगर निगम ने कई रिहायशी इलाकों में पार्किंग की समस्या को हल करने के लिए पार्कों को छोटा कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने इस दिशा में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed