फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Mohali News ›   13 year old child suffering from dengue dies during treatment in Banur area

बनूड़ क्षेत्र में डेंगू से पीड़ित 13 साल के बच्चे की इलाज के दौरान मौत

Sat, 16 Oct 2021 02:09 AM IST
Mohali Bureau मोहाली ब्‍यूरो
Updated Sat, 16 Oct 2021 02:09 AM IST
विज्ञापन
13 year old child suffering from dengue dies during treatment in Banur area
बनूड़। कोरोना की भयानक महामारी के बाद बनूड़ क्षेत्र में भी डेंगू ने पांव पसारने शुरू कर दिए हैं। वीरवार को देर शाम डेंगू से बनूड़ के वार्ड नंबर-6 निवासी सुरिंदर पाल सिंह उर्फ सोनू के 13 साल के बेटे दिलप्रीत सिंह की मौत हो गई। दिलप्रीत सिंह को दो दिन पहले बुखार आया था और एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। उसके टेस्ट की रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि हुई थी। उसके पिता सोनू ने बताया कि दो दिन पहले उसके बेटे दिलप्रीत की हालत बिलकुल ठीक थी। लेकिन बुखार के कारण अचानक उसकी हालत खराब हो गई तो उसे नीलम अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां इलाज के दौरान वीरवार को देर शाम उसकी मौत हो गई। डाक्टरों ने बताया कि डेंगू के कारण बच्चे की किडनी, लीवर और हार्ट को नुकसान पहुंचा था। इस कारण उसकी मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक पिछले साल मृतक दिलप्रीत सिंह की मां की कैंसर से मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि बनूड़ क्षेत्र में डेंगू के दर्जनों मरीज हैं, जिनका सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

गांव मोटेमाजरा में भी बुखार से हुई युवक की मौत
गांव मोटेमाजरा में भी 30 वर्षीय धरमिंदर सिंह पुत्र अमरीक सिंह की भी बुखार से मौत हो गई है। वह पिछले तीन-चार दिन से बुखार से पीड़ित था और पीजीआई में उसका इलाज चल रहा था। उसके परिजनों ने बताया कि धरमिंदर सिंह के प्लेटलेट्स काफी कम हो गए थे। पहले उसे बनूड़ के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया था। इसे बाद राजपुरा के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चला। यहां उसकी हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ में रैफर कर दिया था। मृतक दो बच्चों का पिता है। गांव के सरपंच फकीर सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक की मौत डेंगू के कारण हुई है और उसके परिवार के दो सदस्य भी बुखार से पीड़ित हैं। उन्होंने सेहत विभाग से गांव में फॉगिंग करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed